Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
Author: ARVIND SINGH
पहलगाम हमले की पहली बरसी पर छावनी बनी कश्मीर घाट, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है भावनगर का ये परिवार Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। घाटी में हाई अलर्ट के बीच सेना चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रख रही है। जम्मू-कश्मीर की शांत वादियों में आज एक बार फिर सतर्कता का माहौल दिखा है। पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम की खूबसूरत बैसरन घाटी में जो खौफनाक मंजर देखा गया था, उसकी आज पहली बरसी है। उस हमले ने न केवल कश्मीर बल्कि पूरे…
जमशेदपुर में 20 अप्रैल 2026 को इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेमोक्रेसी (आईएसडी) एवं विभिन्न स्थानीय सांस्कृतिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में ‘साझा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोक कला, नाटक, गीत-संगीत और सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस महोत्सव में कलाधाम, झारखंड सांस्कृतिक मंच, इप्टा जमशेदपुर, कला क्रिएशन, उदय मूवीज़ और गोमहेद अखाड़ा जैसे संगठनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत उदय मूवीज़ द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य से हुई, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, गोमहेद अखाड़ा के कलाकारों रामचंद्र मार्डी, उर्मिला हांसदा, आकाश और…
जमशेदपुर: दलमा क्षेत्र में सेंदरा पर्व को लेकर वन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को मानगो स्थित वन चेतना भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 85 गांवों के इको विकास समिति के सदस्यों के साथ शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वाइल्ड लाइफ) रवि रंजन, मुख्य वन संरक्षक एसआर नटेश और आरसीसीएफ स्मिता पंकज समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सेंदरा पर्व के दौरान किसी भी…
झारखंड में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड के कुटीमाकुली गांव में राज्य का पहला एलीफैंट रेस्क्यू सेंटर शुरू किया गया है। इसका उद्घाटन प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने फीता काटकर किया। बोड़ाम प्रखंड के कुटीमाकुली गांव में बने इस एलीफैंट रेस्क्यू सेंटर का उद्देश्य घायल और जिद्दी हाथियों का इलाज और पुनर्वास करना है। अक्सर जंगली हाथी घायल हो जाते हैं या आबादी वाले क्षेत्रों में भटक जाते हैं, जिससे मानव-हाथी संघर्ष की स्थिति बनती है। अब ऐसे हाथियों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर इस सेंटर…
जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र निवासी रियान की मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। विगत 26 मार्च को हुई इस घटना में चिकित्सकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी के विरोध में आज मृतक रियान के परिजनों ने जिला मुख्यालय के समक्ष धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बताया जा रहा है कि रियान की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर बदर और डॉक्टर अजय प्रसाद के…
जमशेदपुर में बांग्ला नववर्ष के अवसर पर शहर के ऐतिहासिक प्रतिष्ठान दी मिलानी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को ह्यूमैनिटी फर्स्ट अवार्ड मानव सेवा सम्मान से नवाजा गया। 19 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में कोलकाता से आए संगीत शिल्पियों ने अपने प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक आयोजन के साथ-साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्थाओं को सम्मानित करना रहा। इस मौके पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ को उनके निरंतर मानव कल्याणकारी…
अक्षर संवाद चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम के गुवा क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे से 12 गांव के मुंडा-मानकी के बैनर तले लगभग 100 ग्रामीणों ने जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने सेल के साइज स्क्रीन क्षेत्र, जीरो प्वाइंट और लोडिंग प्वाइंट के मुख्य मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया, जिससे पूरे खदान क्षेत्र का आवागमन बाधित हो गया। आंदोलन का असर इतना व्यापक रहा कि पहली पाली में खदान जाने वाली बसों को भी पूरी तरह रोक दिया गया। इसका उत्पादन और डिस्पैच पर सीधा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर तैनात…
अक्षर संवाद जमशेदपुर 9वाँ भोजपुरी नाट्य महोत्सव संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से रंगश्री, दिल्ली द्वारा आयोजित, 9वां भोजपुरी नाट्य महोत्सव, 2026 के दूसरे और आखिरी दिन लगातार 3 नाटकों का मंचन किया गया जिसमें पहला नाटक ब्रह्मेश्वर नाथ तिवारी कृत हास्य व्यंग्य नाटक ‘शनि के साढ़ेसाती’ का जोरदार मंचन हुआ। इस नाटक के माध्यम से अंधविश्वास पर जबरदस्त प्रहार करते हुए दिखाया गया कि कैसे धर्म, वास्तु और शुभ-अशुभ बताने की आड़ में पेशेवर तांत्रिक और वास्तु विशेषज्ञ यजमान को मूर्ख बनाकर और डराकर ठगने का काम करते हैं। वहीं दूसरी प्रस्तुति थी, जमशेदपुर की ‘मंच’ संस्था…
जमशेदपुर: शहर के एग्रिको स्थित शिव सिंह बागान, पोस्ट ऑफिस रोड में इंडियन अबेकस के नए सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सेंटर की शुरुआत फ्रेंचाइजी ओनर रिंकू पांडेय द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को मानसिक गणित में दक्ष बनाकर उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अबेकस के माध्यम से बच्चे उंगलियों के सहारे तेजी से जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना सीखते हैं, जिससे उनकी एकाग्रता और मानसिक संतुलन मजबूत होता है। वहीं, विशिष्ट अतिथि विकास श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों…
