Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!
- पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण
- दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह
- 99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश
- दूरदराज के सैन्य डिपो तक पहुंचेगा ‘भारत राइस’, FCI के साथ मजबूत होगी रसद व्यवस्था
- छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी
- सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव
- टाटानगर पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, कार–ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौत
Author: ARVIND SINGH
पश्चिम मेदिनीपुर : जिले के मेदिनीपुर वन प्रभाग अंतर्गत पीड़ाकाटा रेंज के हातीडोबा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक वन्यजीव हादसा सामने आया। भोजन की तलाश में धान के खेत तक पहुंचे तीन हाथियों की कथित रूप से बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मृत हाथियों में एक वयस्क मादा और उसके दो शावक शामिल हैं। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, जबकि वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। खेत में एक साथ मिले तीनों हाथियों के शव स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह खेत की ओर गए…
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित केनरा बैंक से करोड़ों रुपये के सोने और नकद की डकैती के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने अब इस मामले में तीन संदिग्ध डकैतों की तस्वीर जारी की है। साथ ही तीनों की पहचान या गिरफ्तारी में मददगार सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए दो-दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। तीन तस्वीरें, जांच का दायरा बढ़ा पुलिस द्वारा जारी तस्वीरों में तीन अलग-अलग युवकों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस…
नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार तेज होता जा रहा है। केरल के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन ने दावा किया है कि वर्ष 2016 में ज्ञानेश कुमार ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह दावा सामने आने के बाद विपक्ष ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त की निष्पक्षता को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। हवाई यात्रा के दौरान हुई थी कथित बातचीत थॉमसन के अनुसार, उस समय वह केरल के मुख्य सचिव थे और ज्ञानेश कुमार के साथ एक ही…
जमशेदपुर : बिष्टुपुर में शनिवार की आधी रात एलआइसी भवन में लगी आग ने कुछ देर के लिए पूरे इलाके की सांसें थाम दीं। रात करीब 1:30 बजे अचानक भवन की ऊपरी मंजिल से तेज लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते धुआं आसपास फैल गया और आग की रोशनी दूर तक दिखाई देने लगी। उस समय भवन के अंदर दो कर्मचारी मौजूद थे। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बैंक के गार्ड की नजर पड़ी, मच गई हलचल…
रांची : राजधानी के रातू थाना क्षेत्र में करम पूजा से घर लौट रही 19 वर्षीय आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 22 सितंबर की रात की बताई जा रही है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सुनसान स्थान पर ले जाने का आरोप प्राथमिकी के अनुसार, युवती करम पूजा में शामिल होने के…
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के एक रेस्टोरेंट में शनिवार को हुई फायरिंग की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने के बाद पुलिस ने वारदात में कथित रूप से शामिल तीन संदिग्ध युवकों की पहचान की है। हालांकि, मामले में अंतिम पुष्टि और आरोपों का सत्यापन पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगा। दो युवक अंदर पहुंचे, तीसरा बाहर करता रहा इंतजार प्रारंभिक जांच के अनुसार, वारदात के समय दो युवक रेस्टोरेंट के भीतर गए थे, जबकि उनका एक साथी बाहर वाहन…
सरायकेला : नीमडीह और चांडिल रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित जामडीह रेलवे फाटक पर लगा लंबा जाम राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। पिछले दो दिनों से सड़क पर एक वाहन के खराब होकर खड़े रहने तथा बार-बार रेलवे फाटक बंद होने के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। सड़क के दोनों ओर यात्री बसों, मालवाहक ट्रकों और छोटे वाहनों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। ब्रेकडाउन वाहन ने बढ़ाई परेशानी जमशेदपुर को पुरुलिया और धनबाद से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण एनएच-18/32 पर स्थित जामडीह रेलवे फाटक से प्रतिदिन बड़ी संख्या में…
सरायकेला-खरसावां: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रांची की ओर से सरायकेला-खरसावां में ‘वार्तालाप-2026’ मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम 2026, स्वच्छता ही सेवा और पोषण माह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पत्रकारों के साथ विस्तार से चर्चा हुई। व्यवहार परिवर्तन से ही संभव सामाजिक बदलाव कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। पीआईबी रांची के कार्यालय प्रमुख गौरव कुमार पुष्कर ने विषय प्रवेश कराते हुए पीआईबी की भूमिका, पत्रकार कल्याण योजनाओं, RNI और CBC की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। पीआईबी रांची/भुवनेश्वर के अपर महानिदेशक अखिल कुमार…
सरायकेला/चांडिल: झारखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 2019 एवं 2024 में पार्टी के प्रत्याशी रहे हरेलाल महतो ने आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ केंद्रीय महासचिव पद से भी त्यागपत्र दे दिया है। सुदेश महतो को भेजा इस्तीफा हरेलाल महतो ने पत्रांक 12/2026, दिनांक 26 सितंबर 2026 को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के नाम अपना त्यागपत्र भेजा है। यह त्यागपत्र चांडिल स्थित उनके कार्यालय से जारी किया गया है। अपने इस्तीफे में हरेलाल महतो…
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में शनिवार को हुई फायरिंग की घटना में अब तीन नहीं, चार लोगों के गोली लगने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों में डोमिनिक सैमसंग, रिजवान और कृष्णा चौधरी के नाम सामने आए हैं। चौथे घायल की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया है। बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग से मची अफरा-तफरी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिंदल मॉल स्थित यूडीपी रेस्टोरेंट में अचानक फायरिंग…










