Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
Author: ARVIND SINGH
लखनऊ : देश की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत में फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। साइबर क्राइम थाना और जांच एजेंसियों की कार्रवाई में ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो अपात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रति व्यक्ति 800 रुपये तक वसूलता था। मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में यह भी सामने आया है कि कार्ड स्वीकृत कराने के लिए कई स्तरों पर पैसों का लेन-देन किया जाता था। फर्जी तरीके से बनाए जा रहे थे आयुष्मान कार्ड जांच के दौरान पता चला कि गिरोह…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कार्यालय परिसर में मनरेगा अंतर्गत एक दिवसीय आम महोत्सव बिक्री सह प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन उपायुक्त राजीव रंजन ने किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम उत्पादक किसानों एवं विक्रेताओं के स्टॉल का भ्रमण कर आम की गुणवत्ता और उत्पादन की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। मीडिया से बातचीत में उपायुक्त राजीव रंजन…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलीबोधन घाट क्षेत्र में एक युवक हथियार लेकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बिष्टुपुर थाना की टीम को कार्रवाई के लिए…
जमशेदपुर: शहर में पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो शातिर ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहनों की ठगी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। बिष्टुपुर के एम रोड निवासी प्रकाश कौर शनिवार दोपहर गुरुद्वारा से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एन रोड के पास दो युवकों ने उन्हें अपना…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लोडेड देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बेलीबोधन घाट के आसपास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) और पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के मार्गदर्शन में बिष्टुपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम…
जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में मानगो थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. शाकिब, दानिश खान, इस्माइल आलम, मो. अयान और मो. नसीम अख्तर शामिल हैं। वहीं नयाब मुस्तफा और सरफराज अली को भी मामले में…
जमशेदपुर: अवैध हथियार और कारतूस की सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जिंदा कारतूस, पिस्टल मैगजीन, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध हथियार और एम्युनिशन की सप्लाई से जुड़े गिरोह का एक सक्रिय सदस्य इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी हथियार और कारतूस की आपूर्ति से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का सक्रिय सदस्य है। कार्रवाई के दौरान उसके पास से हथियारों से संबंधित सामग्री, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियारों और गोला-बारूद की सप्लाई के लिए क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आजादनगर…
जमशेदपुर/धालभूमगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल की ओर से धालभूमगढ़ के सुदूर वन क्षेत्र में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीच वन संपदा से जुड़े पौधों का वितरण भी किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस अभियान में घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती तथा जमशेदपुर वन प्रमंडल की डीएफओ सबा आलम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर हरित झारखंड के निर्माण का संकल्प…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू (42) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पश्चिम बंगाल के बड़ा बाजार स्थित पुलकटिया रोड से गिरफ्तार किया गया। 2 जून 2026 को कपाली ओपी अंतर्गत इस्लामनगर में जमीन से जुड़े कार्य के दौरान अफसर नवाज नामक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। घटना के बाद पीड़ित की पहचान और शिकायत के आधार पर चांडिल (कपाली ओपी) थाना कांड संख्या 80/2026 दर्ज किया गया।…
