Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी
- सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव
- टाटानगर पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, कार–ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौत
- तीन रुपये का ‘पोन’, बैलगाड़ी में दूल्हा: यादों में बसी शिबू–रूपी की शादी
- टाटा स्टील में 1 नवंबर से बदलेगा ड्यूटी टाइम, 2,800 कर्मचारियों के लिए लागू होगा नया नियम
- जमशेदपुर की पहली दुर्गापूजा: तब 5 रुपये में होता था आयोजन, अब 50 लाख तक पहुंचा पंडाल का बजट
- जमशेदपुर में अपराधियों पर बड़ा एक्शन, बिल्ला पाठक समेत 10 पर सीसीए
- दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब के ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर में बुधवार रात टाइगर मोबाइल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 4 किलो गांजा बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के खालसा स्कूल के पास टाइगर मोबाइल के जवान तबरेज खान को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नशे का कारोबार होने वाला है। सूचना के आधार पर उन्होंने वहां निगरानी शुरू की। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक सवार बागबेड़ा निवासी मनीष मुखी उर्फ बिट्टू मुखी को रोका गया। पुलिस को देखते ही आरोपी घबरा…
पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद निर्दोष नागरिकों और वीर जवानों की याद में एक अनोखी पहल सामने आई है। प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने रक्तदान के जरिए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 22 अप्रैल को ‘धरती का स्वर्ग’ कहे जाने वाले पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों और भारतीय सेना के वीर जवानों की स्मृति में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने विशेष एसडीपी रक्तदान अभियान चलाया।इस अभियान के तहत सात एसडीपी रक्तदान किए गए, जिसके साथ ही संस्था ने कुल 1818वां एसडीपी रक्तदान का महत्वपूर्ण…
जमशेदपुर में सेंट जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल की दोनों शाखाओं में पृथ्वी दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बर्मामाइंस शाखा की कोऑर्डिनेटर वी. निर्मला ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बच्चों को पौधों के महत्व और उनकी देखभाल के तरीकों के बारे में…
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर बुधवार को एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया, जहां जूडियो के पास दो कारों की जोरदार टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जूडियो के सामने एक इनोवा कार बैक हो रही थी, तभी साकची की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हुंडई कार उससे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हुंडई कार में सवार संतोषी नामक महिला गाड़ी के अंदर ही फंस गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और लोगों…
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नॉर्दन टाउन स्थित टाटा स्टील यूआईएसएल के पब्लिक हेल्थ सेंटर में बुधवार सुबह एक ठेका कर्मी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मेघु मुखी के रूप में हुई है, जो हेल्थ सेंटर में फॉगिंग का कार्य करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेघु मुखी बुधवार सुबह करीब 11 बजे रोज की तरह अपने कार्यस्थल पहुंचा था। सहकर्मियों के अनुसार वह सामान्य दिख रहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका शव हेल्थ सेंटर के गोदाम में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना…
सरायकेला-खरसावां: जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। खासकर राष्ट्रीय उच्च पथ पर बढ़ती दुर्घटनाएं अब गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर दर्जनों सड़क हादसे सामने आ चुके हैं, जिनमें चार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामला बुधवार तड़के करीब 4 बजे का है, जब दो बड़े मालवाहक वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आंध्र प्रदेश से आ रहे वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और…
जमशेदपुर/बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र में एक और बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सुवर्णरेखा नदी के किनारे पानीपाड़ा गांव के पास मिले 227 किलोग्राम के तीसरे जिंदा सिलेंडर बम को आज भारतीय सेना के जवानों ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय (डिफ्यूज) कर दिया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि यह बम द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का था, जो करीब 6 दिन पहले बरामद हुआ था। सूचना मिलते ही भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया और सुरक्षा…
जमशेदपुर/पोटका: पोटका प्रखंड के पिछली गांव में कथित जमीन घोटाले को लेकर बिरसा सेना ने जमीन माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार सुनील कर्मकार के घर पहुंचे और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने आरोप लगाया कि गांव के ही निवासी शिकास भगत ने फर्जी वंशावली और ग्राम प्रधान के फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल कर करीब 1 एकड़ 2 डिसमिल जमीन की अवैध बिक्री कर दी है। इस मामले की शिकायत प्रशासन से भी की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई…
पहलगाम हमले की पहली बरसी पर छावनी बनी कश्मीर घाट, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है भावनगर का ये परिवार Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। घाटी में हाई अलर्ट के बीच सेना चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रख रही है। जम्मू-कश्मीर की शांत वादियों में आज एक बार फिर सतर्कता का माहौल दिखा है। पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम की खूबसूरत बैसरन घाटी में जो खौफनाक मंजर देखा गया था, उसकी आज पहली बरसी है। उस हमले ने न केवल कश्मीर बल्कि पूरे…
जमशेदपुर में 20 अप्रैल 2026 को इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेमोक्रेसी (आईएसडी) एवं विभिन्न स्थानीय सांस्कृतिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में ‘साझा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोक कला, नाटक, गीत-संगीत और सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस महोत्सव में कलाधाम, झारखंड सांस्कृतिक मंच, इप्टा जमशेदपुर, कला क्रिएशन, उदय मूवीज़ और गोमहेद अखाड़ा जैसे संगठनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत उदय मूवीज़ द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य से हुई, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, गोमहेद अखाड़ा के कलाकारों रामचंद्र मार्डी, उर्मिला हांसदा, आकाश और…










