Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर के वैज्ञानिकों का बड़ा कमाल! सबरीमाला स्वर्ण चोरी का खुला राज, Nano Layer ने पकड़ ली पूरी चालाकी
- पश्चिम बंगाल में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका, एक साल में भरेंगे खाली पद; सरकार ने तैयार किया प्लान
- जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, खरकई खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर; 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- चीनी की कीमत में बड़ी गिरावट, 67 से घटकर 47 रुपये किलो हुई
- नाइटक्लब अग्निकांड में लूथरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दो सप्ताह में करना होगा सरेंडर
- नारायणी नदी से बहकर भारत पहुंचे चार अज्ञात शव, DNA नमूने सुरक्षित कर नेपाल को सौंपे
- वैष्णो देवी जाना होगा आसान, कटरा सुपरफास्ट को ललितग्राम तक बढ़ाने की उठी जोरदार मांग
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को थाना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा की मांग को लेकर गुरुवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब से मिला। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, निराधार धाराओं को हटाने और शहर की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को बताया कि बिष्टुपुर में हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 3 जुलाई को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से…
पलामू: झारखंड के पलामू जिले के नवाबाजार थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कंडा गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंक दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद उसने तीसरी बेटी को भी कुएं में धकेलने की कोशिश की, लेकिन बच्ची किसी तरह वहां से भाग निकली। वारदात के बाद महिला ने खुद भी कुएं में छलांग लगा दी, जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात सरिता देवी का अपने पति छोटेलाल प्रजापति से किसी…
जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई अपाची मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटनास्थल से शराब व बीयर की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास सहित अन्य सामान भी जब्त किया है। ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 8 जुलाई की देर रात डायल-112 पर सूचना मिली थी कि सिमुलडांगा गांव के समीप सड़क किनारे एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था…
जमशेदपुर: अयोध्या के श्री राम मंदिर में कथित करोड़ों रुपये की वित्तीय गड़बड़ी और चोरी के आरोपों की न्यायिक जांच की मांग को लेकर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जमशेदपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने साकची से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। रैली का नेतृत्व झामुमो नेता बबन राय ने किया। प्रदर्शन के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और वानर सेना की वेशभूषा में शामिल कलाकारों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में ब्रेन मलेरिया (पीएफ) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पांच वर्षीय बच्ची और एक 50 वर्षीय महिला की मौत के बाद जिले में इस वर्ष ब्रेन मलेरिया से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए विशेष जांच अभियान में 12,518 लोगों की जांच की गई, जिसमें 128 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें 98 मरीज ब्रेन मलेरिया (प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम), 28 सामान्य मलेरिया (पीवी) और दो मिक्स संक्रमण के मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र अब भी पोटका…
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र स्थित कोटक बैंक में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बैंक की इमारत में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैंक के मुख्य हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद बैंक परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।हादसे के दौरान बैंक परिसर स्थित एटीएम में मौजूद सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि ट्रक कुछ और आगे बढ़ जाता तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। दुर्घटना में ट्रक चालक को हल्की चोटें…
जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला में बुधवार शाम हुए राहुल बच्चा हत्याकांड के मुख्य आरोपी शब्बे का गुरुवार तड़के पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया। यह कार्रवाई स्मृति पार्क में हथियार बरामदगी के दौरान हुई। पुलिस शब्बे को उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए मौके पर लेकर गई थी। पुलिस के अनुसार, स्मृति पार्क में आरोपी की निशानदेही पर दो पिस्तौल बरामद की गईं। इसी दौरान शब्बे ने एक लोडेड पिस्तौल उठा ली और पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की। आत्मरक्षा में…
वोल्टास राउंडअबाउट बना जमशेदपुर की नई हरित पहचान, टाटा स्टील यूआईएसएल और हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी की पहल
जमशेदपुर: हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी, जमशेदपुर ने बुधवार को नव-सौंदर्यीकृत वोल्टास राउंडअबाउट का उद्घाटन किया। इसका उद्घाटन टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डी. बी. सुंदर रामम और हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी की अध्यक्षा रुचि नरेंद्रन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी एवं टाटा स्टील यूआईएसएल के सदस्य सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। यह परियोजना “जिम्मेदार नागरिक, जिम्मेदार शहर” अभियान के तहत विकसित की गई है। इसका उद्देश्य शहरवासियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ शहर के निर्माण में उनकी भागीदारी…
जमशेदपुर: शहर में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मानगो थाना क्षेत्र के मानगो गुरुद्वारा बस्ती का है, जहां बुधवार शाम राहुल उर्फ बच्चा नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले राहुल पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं और फिर उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने राहुल को घेरकर उस पर लगातार फायरिंग की। गोली लगने के बाद भी हमलावर नहीं रुके और उसके सिर पर…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक में मलेरिया के प्रसार का रोकथाम, जन शिकायतों के निष्पादन, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, कुपोषण प्रबंधन, डायलिसिस सेवा, प्रोजेक्ट उल्लास सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें उपायुक्त ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों में कैसे बेहतर चिकित्सीय सुविधा लोगों को मिले इसे लेकर विभागीय पदाधिकारी गंभीर होकर कार्य करें। बैठक में पोटका, डुमरिया, मुसाबनी एवं घाटशिला क्षेत्र में मलेरिया के प्रसार पर प्रभावी रोक को लेकर सभी एमओआईसी को जांच का दायरा बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया गया। सभी 11 प्रखंडों में अब…
