जमशेदपुर: अयोध्या के श्री राम मंदिर में कथित करोड़ों रुपये की वित्तीय गड़बड़ी और चोरी के आरोपों की न्यायिक जांच की मांग को लेकर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जमशेदपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने साकची से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। रैली का नेतृत्व झामुमो नेता बबन राय ने किया। प्रदर्शन के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और वानर सेना की वेशभूषा में शामिल कलाकारों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी की तथा कथित घोटाले की न्यायिक जांच कराने की मांग दोहराई। रैली डीसी कार्यालय पहुंचने के बाद झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि श्री राम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और करोड़ों रुपये की चोरी के आरोपों की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। साथ ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई।
झामुमो नेताओं ने कहा कि देश के किसी भी धार्मिक संस्थान में यदि भ्रष्टाचार या वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगते हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी पूरे समय तैनात रहा।
Trending
- नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन
- टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित
- 1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा
- जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह
- मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
- नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब
- चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट
- जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503











