Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दूरदराज के सैन्य डिपो तक पहुंचेगा ‘भारत राइस’, FCI के साथ मजबूत होगी रसद व्यवस्था
- छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी
- सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव
- टाटानगर पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, कार–ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौत
- तीन रुपये का ‘पोन’, बैलगाड़ी में दूल्हा: यादों में बसी शिबू–रूपी की शादी
- टाटा स्टील में 1 नवंबर से बदलेगा ड्यूटी टाइम, 2,800 कर्मचारियों के लिए लागू होगा नया नियम
- जमशेदपुर की पहली दुर्गापूजा: तब 5 रुपये में होता था आयोजन, अब 50 लाख तक पहुंचा पंडाल का बजट
- जमशेदपुर में अपराधियों पर बड़ा एक्शन, बिल्ला पाठक समेत 10 पर सीसीए
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि इलाके में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान मनोज कुमार दास नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 5.01 ग्राम ब्राउन…
पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानिपड़ा इलाके में उस वक्त बड़ी राहत की खबर सामने आई, जब स्वर्णरेखा नदी से बरामद एक संदिग्ध बम को सेना के बम निरोधक दस्ते ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। कई दिनों से इस बम की मौजूदगी के कारण आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर नदी की ओर जाना बंद कर दिया था, जिससे उनके दैनिक कार्य और पशुपालन तक प्रभावित हो रहे थे। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया और पूरे इलाके को संवेदनशील घोषित कर दिया गया।…
जमशेदपुर : बहरागोड़ा स्वर्णरेखा तट पर मिले 227 किलो के शक्तिशाली बम को निष्क्रिय (डीफ्यूज) करने के लिए गड्ढे खोदे गये हैं,और एक किलोमीटर का दायरा रहेगा सील। बहरागोड़ा थाना के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे पिछले कई दिनों से लोगो में डर का विषय बना एक संदिग्ध शक्तिशाली बम,जो सेना के नियंत्रण में आ गया। लगभग 227 किलोग्राम वजन इस विशालकाया बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय (डीफ्यूज) करने के लिए भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मेंद्र सिंह और कैप्टन आयुष कुमार सिंह के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय…
दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिनभर के कार्यों, आर्थिक स्थिति और रिश्तों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पा सकते हैं। 25 मार्च का दिन कुछ राशियों के लिए खास मौके लेकर आ सकता है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए स्वर्णिम अवसर लेकर आया है, तो कुछ को संभलकर चलने की सलाह दी जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं आपकी राशि का हाल। मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक…
जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित थीम पार्क के समीप मंगलवार देर शाम चापड़बाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस हमले में घायल युवक की पहचान आदर्श सिंह के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के समय युवक की कथित प्रेमिका भी मौके पर मौजूद थी। आरोप है कि उसी के इशारे पर फारूक और अयान ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर आदर्श सिंह पर चापड़ से हमला कर दिया। बताया…
महापर्व चैती छठ पूजा का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चरण सुबह का अर्घ्य (उषा अर्घ्य) अत्यंत श्रद्धा और आस्था के साथ सम्पन्न हुआ। चार दिनों तक कठिन नियमों और तपस्या से किया जाने वाला यह व्रत आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूर्ण हो गया। भोर की पहली किरण के साथ ही घाटों और तालाबों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाएं और पुरुष जल में खड़े होकर भगवान सूर्य और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए अर्घ्य अर्पित करते दिखे। वातावरण भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से गूंज उठा।…
जमशेदपुर के टाटा मेन (TMH) अस्पताल के मुख्य गेट पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सिक्योरिटी गार्ड और एक मरीज के परिजन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने भर्ती पिता को रिलीज करवाने अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान गेट पर हेलमेट पहनने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड से उसकी बहस हो गई। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अस्पताल के मुख्य…
जमशेदपुर में आस्था और श्रद्धा का महापर्व चैती छठ पूरे उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। आज व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर पूजा के महत्वपूर्ण चरण को संपन्न किया। शहर के विभिन्न नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही व्रती और उनके परिवारजन घाटों पर पहुंचने लगे थे, जहां पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। चैत माह में मनाया जाने वाला छठ पर्व विशेष महत्व रखता है और इसी कड़ी में आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई गई। घाटों पर महिलाओं और पुरुषों ने…










