Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद
- Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!
- पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण
- दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह
- 99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश
- दूरदराज के सैन्य डिपो तक पहुंचेगा ‘भारत राइस’, FCI के साथ मजबूत होगी रसद व्यवस्था
- छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी
- सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देशी पिस्टल, जिंदा गोली समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम को जुगसलाई थाना क्षेत्र के पार्वती घाट से गरीब नवाज कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर अपराधियों की आवाजाही की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने इलाके में सघन…
जमशेदपुर: भुईयांडीह मैदान में आयोजित चार दिवसीय नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन आज विधिवत मंत्रोच्चारण, हवन और दीक्षा संस्कार के साथ संपन्न हो गया। इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ भी अंतिम दिन कार्यक्रम में शामिल हुए और यज्ञ में आहुति अर्पित की। इस दिव्य आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं, माताओं और बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे महायज्ञ के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण बना रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। महायज्ञ के दौरान विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ वैदिक रीति-रिवाजों…
जमशेदपुर पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है, साथ ही इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि 12 अप्रैल को ओडिशा से जमशेदपुर के रास्ते एक कार के माध्यम से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और एक संदिग्ध कार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान…
जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित अकाशदीप प्लाजा परिसर इन दिनों एक गंभीर पर्यावरणीय मुद्दे को लेकर चर्चा में है। यहां वर्षों पुराने हरे-भरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है, और हैरानी की बात यह है कि इस पर ना तो प्रशासन का कोई ठोस एक्शन दिखाई दे रहा है और ना ही किसी प्रकार का भय ,पेड कटने को लेकर पहले भी सुर्खियों मे था , जिसमे की दवा का प्रयोग कर सुखाया जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस जगह पर कभी राहगीर रुककर पेड़ों की छांव में ठंडी हवा का आनंद लेते थे, वहां…
Stock Market: ट्रंप की एक धमकी से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम! Stock Market Crash: सप्ताह की शुरुआत के साथ ही शेयर बाजार में एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex 1613 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 75,937 के स्तर पर खुला, जबकि Nifty 50 461 अंक टूटकर 23,589 पर पहुंच गया। ओपनिंग बेल के साथ ही बाजार में बिकवाली का दबाव साफ नजर आया, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। आज के शुरुआती कारोबार में कई दिग्गज कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। इनमें प्रमुख रूप से…
Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि। जानें अंतिम दर्शन का पूरा समय। पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित वयोवृद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर 13 अप्रैल, 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कासा ग्रांडे को-ऑप हाउसिंग सोसाइटी, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल, मुंबई में अंतिम…
यह रहा आज का राशिफल (13 अप्रैल 2026) — सभी 12 राशियों के लिए विस्तार से: ♈ मेष (Aries) आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कामकाज में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। केरियर: प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के संकेत धन: खर्च बढ़ सकता है, बजट संभालें लव लाइफ: पार्टनर के साथ थोड़ा तनाव संभव स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान हो सकती है ♉ वृषभ (Taurus) आज स्थिरता और धैर्य से काम लें। करियर: पुराने प्रोजेक्ट पूरे होंगे धन: निवेश के लिए अच्छा समय लव लाइफ: संबंध मजबूत होंगे स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा ♊ मिथुन (Gemini) आज आपका दिमाग तेज चलेगा, नए…
सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कमारगोड़ा चौक के समीप एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से पहले धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि वाहन को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद…
रांची से मुरारी कुमार की रिपोर्ट रांची शिव मंदिर धर्मशाला डोरंडा में अखिल भारतीय कानू महासंघ की एक दिवसीय राज्य कार्यकारणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन अवधेश विद्यार्थी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राज्य के लगभग सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, सचिव व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास के लिए विगत सालों में जो सदस्य निष्क्रिय हो गए हैं उनकी जगह…
साकची गोलचक्कर पर भाजपा का जोरदार विरोध जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर आज झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि परीक्षा में पेपर लीक होने से हजारों मेहनती अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य की शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करती…










