जमशेदपुर: टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों और रक्तदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिसके परिणामस्वरूप कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
इस अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह, सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री की जीएम किरण नरेंद्रन, ईआर हेड सौमिक रॉय सहित कई अधिकारी एवं यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके नियमित रक्तदाताओं को यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह एवं अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर यूनियन पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।
Trending
- दुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
- दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त
- टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी
- बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं
- पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला
- झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद
- Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!
- पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण











