
जमशेदपुर: शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एमजीएम थाना पुलिस ने बालीगुमा स्थित एक गुमटी में छापेमारी कर गांजा और प्रतिबंधित नशीली सिरप का कारोबार पकड़ा है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुमटी की तलाशी के दौरान 2 किलो 60 ग्राम गांजा, कोडीन युक्त नशीली सिरप की सात बोतलें और 3,320 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, गुमटी बाहर से बिस्किट और चॉकलेट की दुकान के तौर पर संचालित की जा रही थी, लेकिन इसकी आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। ग्रामीण एसपी शुभम खंडवाल ने बताया कि 8 अगस्त को पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी की रणनीति तैयार की गई।
पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार के नेतृत्व में एमजीएम थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सचिन कुमार दास समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई। टीम ने बालीगुमा में किया कार शोरूम के पास स्थित संबंधित गुमटी को घेर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से नितेश कुमार झा उर्फ राजू झा (34) को गिरफ्तार कर लिया।
पुड़ियों में पैक था गांजा
तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग जगहों पर रखा गांजा मिला। बरामद 2.060 किलो गांजे में करीब 790 ग्राम छोटे-छोटे पैकेटों में रखा गया था, जबकि 1.270 किलो गांजा हरे रंग की पॉलिथीन में मिला। पुलिस को गुमटी से ONEREX Codeine Phosphate Syrup की 100 एमएल की सात बोतलें भी मिलीं।
इसके अलावा नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित कई सामान भी बरामद किए गए। इनमें 3,320 रुपये नकद, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, 11 मिट्टी के चिलम और एक Redmi स्मार्टफोन शामिल है।
नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस की पूछताछ में आरोपी के कथित तौर पर अन्य लोगों के साथ मिलकर गांजा के अवैध कारोबार में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा और नशीली सिरप की सप्लाई कहां से होती थी और इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Trending
- पंजाब में बड़ा ऐलान! अब घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें ₹10 लाख वाला हेल्थ कार्ड, जानें पूरा तरीका
- वीरेंद्र सहवाग ने देखी ‘हनुमान अंश’ तो भावुक हुए डायरेक्टर! अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा से फिल्म देखने की अपील
- तड़गू नदी में नहाना पड़ा भारी! तीन बच्चे डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
- झारखंड के प्लस टू स्कूलों में अब AI और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्था
- सोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट! ‘Belonging’ को मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर को भारत में होगी रिलीज
- बिहार के शिक्षकों को AI सिखाएगा Google, छात्रों को भी मिलेगा फायदा; शिक्षा विभाग के साथ होगा MoU
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार क्यों धंस रही सड़क? IIT खड़गपुर की रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राज
- झारखंड के लिए केरल का विजिंजम मॉडल! समुद्र से जुड़कर बदलेगा कारोबार का रास्ता, 2028 तक 3 गुना बढ़ेगा व्यापार











