देवघर: देवघर साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल से की गई। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के जमुई निवासी प्रभात और संदीप कुमार दास के अलावा देवघर जिले के सारठ निवासी संजीत कुमार मंडल तथा देवीपुर निवासी दिनेश दास और अक्षय कुमार दास शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह देशभर के लोगों को अलग-अलग तरीकों से अपने जाल में फंसाकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देता था।जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों के मोबाइल पर APK फाइल भेजते थे। कभी पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने का झांसा देते, तो कभी आरटीओ चालान के नाम पर लिंक या फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल तक पहुंच बना लेते थे। इसके अलावा खुद को कस्टमर केयर अधिकारी या सरकारी अधिकारी बताकर लोगों से बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर उनके खातों से रकम उड़ा लेते थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से प्राप्त APK फाइल, लिंक या एप्लिकेशन को बिना जांच के डाउनलोड न करें। ऐसे फर्जी लिंक और फाइल साइबर अपराधियों के लिए मोबाइल और बैंक खातों तक पहुंच बनाने का माध्यम बन सकते हैं। साइबर थाना पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने देश के विभिन्न राज्यों में कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इनके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Trending
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
- झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 35 अभ्यर्थियों को राहत नहीं; याचिका निष्पादित
- सरायकेला में मोबाइल चोरी के शक में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

