
सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कमारगोड़ा चौक के समीप एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से पहले धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि वाहन को बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।