Spread the love

 

जमशेदपुर के आज़ादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित नेचर पार्क के सामने शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पारडीह की ओर से आ रही एक कार, जिसे चालक सीख रहा था, अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा रही स्प्लेंडर बाइक पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी अचानक थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि बच्ची सुरक्षित बच गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कार के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकालते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version