Author: ARVIND SINGH

सरायकेला: जिले के सीनी ओपी क्षेत्र के खजूर बागान के पास स्थित एक सेफ्टी टैंक से महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने मृतका के पति सोमराय हेंब्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या कर शव को सेफ्टी टैंक में फेंकने की बात स्वीकार की है। गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वार्गियारी ने बताया कि मंगलवार को खजूर बागान के समीप एक निर्माणाधीन मकान के पास बने सेफ्टी…

Read More

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार सुबह एनएच-75 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार जीजा और साले की जान चली गई। हादसा चंदवा थाना क्षेत्र के शिव टोला के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों युवक उसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र के महावीर नगर बुकबुका निवासी टिंकू भुइयां (34) और लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के सलगी गांव निवासी मिथुन भुइयां (14) के रूप…

Read More

जमशेदपुर: भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार को जमशेदपुर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में निकाली जाएगी। शहर के विभिन्न इलाकों में धार्मिक संस्थाओं और पूजा समितियों की ओर से भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। बिष्टुपुर स्थित इस्कॉन की रथ यात्रा आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर परिसर से शुरू होकर गोपाल मैदान, जुस्को गोलचक्कर, स्ट्रेट माइल रोड, कीनन स्टेडियम और साकची बड़ा…

Read More

सराइकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के सापड़ा गांव स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर गुरुवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह नदी किनारे पहुंचे स्थानीय लोगों ने शव देखा, जिसके बाद तत्काल कपाली ओपी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान बिरसानगर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार निवासी विजय प्रकाश (55 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। जांच के दौरान यह भी…

Read More

जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने बुधवार को चैम्बर भवन में व्यवसायियों और उद्यमियों के लिए “सुरक्षा एवं ब्रांड संरक्षण” विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग एवं व्यापार में सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ब्रांड संरक्षण के महत्व से उद्यमियों को अवगत कराना था। इस दौरान टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों ने औद्योगिक सुरक्षा, फायर सेफ्टी, सड़क सुरक्षा और नकली उत्पादों के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि उपभोक्ताओं को हमेशा अधिकृत विक्रेता या अधिकृत रिटेलर से ही ब्रांडेड उत्पाद खरीदना चाहिए। यदि…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में 17 जून को हुए अपहरण और जानलेवा हमले के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुख्य आरोपी अब उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। वरीय पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, 17 जून की रात कन्वाई चालक का कथित रूप से अपहरण कर उसे स्कूटी से कई स्थानों पर ले जाया गया। इसके बाद चापड़, लोहे के पंच और पत्थरों से उस पर हमला किया गया।…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र के पांडुकी गांव में छात्रों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल पांडुकी गांव के लोगों को मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के कुछ घायलों के ओडिशा में इलाज कराने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत मझगांव प्लस टू उच्च विद्यालय में नौवीं कक्षा के…

Read More

जमशेदपुर: गैंगस्टर अखिलेश सिंह के करीबी माने जाने वाले विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में देहरादून पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इस चर्चित हत्याकांड में शामिल पांच फरार शूटरों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। ये सभी आरोपी वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहले उनके घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने न तो आत्मसमर्पण किया और न ही पुलिस के सामने पेश हुए। इसके बाद देहरादून पुलिस ने इनाम…

Read More

अक्षर संवाद, जमशेदपुर फुटबॉल के इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में शामिल अर्जेंटीना और इंग्लैंड के मुकाबले ने एक बार फिर रोमांच की नई मिसाल पेश की। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के अधिकांश समय तक ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा। उसकी मजबूत रक्षापंक्ति और आक्रामक खेल ने अर्जेंटीना को लगातार दबाव में रखा। लेकिन मुकाबले के अंतिम सात मिनट में कप्तान लियोनेल मेसी ने अपने अनुभव और…

Read More

जमशेदपुर:  वस्तु एवं सेवा कर (GST) से जुड़े कथित फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी के मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने जमशेदपुर के बारीडीह निवासी स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई। डीजीजीआई की जांच के अनुसार, अजय शर्मा पर फर्जी बिलों के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का अनुचित लाभ लेने और टैक्स चोरी से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा होने का आरोप है।…

Read More