
जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले का जिला स्तरीय समारोह बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने संयुक्त रूप से परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।
इस दौरान उपायुक्त ने परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण किया और समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। अंतिम पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल की पुरुष एवं महिला टुकड़ी, होमगार्ड की प्लाटून, चौकीदारों की पुरुष एवं महिला टुकड़ी, एनसीसी, रेंजर गर्ल्स, स्काउट एंड गाइड की दो प्लाटून तथा केजीबीवी पटमदा की बैंड पार्टी ने हिस्सा लिया।
उपायुक्त राजीव रंजन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर रखने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जेएनएसी के नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, उप निदेशक जनसंपर्क सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या
जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत, संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Trending
- NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: पिपला पुल के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत, दो गंभीर
- स्वतंत्रता दिवस: गोपाल मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह, उपायुक्त-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
- कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, अमित शाह से मिले चार सांसद
- टाटा संस में बड़ा बदलाव: चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद
- जमशेदपुर: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- मिसिर बेसरा से पूछताछ में खुलेंगे माओवादी नेटवर्क के कई राज, 14 दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा गया
- सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा हाईवा; चालक गंभीर
- 29 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक; 3 IPS समेत 23 को सराहनीय सेवा सम्मान

