Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर: शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित बजरंगनगर पहाड़ी में एक बार फिर बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। बुधवार शाम करीब 4 बजे अपराधियों ने ताबड़तोड़ चापड़ से हमला कर इलाके में दहशत फैला दी। मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में 29 वर्षीय आकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आकाश सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और पुरानी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी…

Read More

जमशेदपुर के उलीडीह ओ.पी क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में हत्या की साजिश रचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि 30 मार्च 2026 को डिमना बस्ती रोड स्थित उमा टिफिन के पास कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला, रखाल कुम्भकार, विकास महतो और राहुल सिंह सरदार ने मिलकर विक्रम सिंह उर्फ विक्की को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की थी। इस हमले में विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक…

Read More

गुवा/चाईबासा  झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की मेघाहातुबुरु इकाई के बैनर तले मजदूरों ने सेल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महासचिव आफताब आलम के नेतृत्व में श्रमिकों ने जनरल ऑफिस के समक्ष अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और महाप्रबंधक (एचआर) अमित विश्वास को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन कर्मचारियों की जमा राशि को बिना सहमति NPS में ट्रांसफर करने की योजना बना रहा है। उनका कहना है कि SESBF (SAIL Employees’ Superannuation Benefit Fund) और NPS दो अलग योजनाएं हैं। SESBF एक ट्रस्ट आधारित फंड है, जिसमें कर्मचारियों के वेतन से हर महीने 2% की…

Read More

अक्षर संवाद जमशेदपुर/1अप्रैल  सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने 1अप्रैल 2026 से लागू होने वाले आयकर प्रणाली में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों का स्वागत किया है। बदलाव व्यवसाय अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम–मानव केडिया चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ये बदलाव कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी एवं व्यवसाय अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि इससे देश में आयकरदाताओं की संख्या में वृद्धि होगी तथा सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार…

Read More

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बीते 24 फरवरी को हुए जानलेवा हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को कमलजीत सिंह पर मिलन नामक युवक ने चापड़ से हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद उसे इलाज के लिए पहले रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बाद में उसे जमशेदपुर…

Read More

शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए जमशेदपुर में बुधवार को “दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त के साथ जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और जमशेदपुर पूर्वी की पूर्णिमा साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। बता दें कि पूर्व में यह लाइब्रेरी “डीएम लाइब्रेरी” के नाम से जानी जाती थी, जिसे अब जीर्णोद्धार कर आधुनिक स्वरूप दिया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने लाइब्रेरी की अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्था का निरीक्षण किया और इस पहल की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के प्रयास…

Read More

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चण्डीनगर में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज हिंसक घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय युवक सन्नी पुष्टी पर धारदार हथियार (चापड़) से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य युवक नंदु लोहार को गोली लग गई, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना स्थल से पुलिस…

Read More

जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तलसा गांव में आज नि:शुल्क दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन मेराकी संस्था और अनपूर्णा डेंटल क्लिनिक के संयुक्त प्रयास से किया गया, जिसमें गांव के महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने बारी-बारी से अपने दांतों की जांच कराई। जांच के दौरान कई लोगों में दांत से जुड़ी विभिन्न समस्याएं सामने आईं, जिनके लिए डॉक्टरों ने उचित उपचार की सलाह दी। दंत चिकित्सक डॉ. सोनी शर्मा ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के दांतों में समस्या पाई गई,…

Read More