Author: ARVIND SINGH

पलामू लोहरदगा क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से बाधित चल रही रांची–लोहरदगा रेल सेवा का संचालन आज से पुनः शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही लोहरदगा–टोरी रेल मार्ग पर भी ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह सामान्य हो गया है। रेल सेवा बहाल होने से रांची, लोहरदगा और टोरी के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। खासकर रोजाना आवागमन करने वाले मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी साबित होगी। अब लोगों को लंबी दूरी सड़क मार्ग से तय करने की मजबूरी नहीं रहेगी। रेलवे विभाग द्वारा…

Read More

जमशेदपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर जादूगोड़ा क्षेत्र में आद्या शक्ति महिला अखाड़ा समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा सह अखाड़ा जुलूस निकाला गया। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। जुलूस में शामिल लड़कियों ने एक से बढ़कर एक खेल-कूद, शौर्य प्रदर्शन और पारंपरिक कर्तब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अखाड़ा जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं, जो अनुशासन और उत्साह के साथ आगे बढ़ती नजर आईं। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे…

Read More

जमशेदपुर के मानगो स्थित चेपापुल के पास गुलज़ार बाग कॉलोनी में इन दिनों नल से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लगातार कई दिनों से दूषित पानी आने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने बताया कि कॉलोनी में पिछले कई दिनों से नल का पानी गंदा और बदबूदार आ रहा है। इस समस्या को लेकर बस्तीवासियों ने मानगो नगर निगम कार्यालय में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई…

Read More

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर इलाके में ब्राउन शुगर की खुलेआम बिक्री को लेकर स्थानीय महिलाओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। नाराज महिलाओं ने एकजुट होकर परसुडीह थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि मखदुमपुर के लाइन टोला निवासी नाजी परवीन समेत कई महिलाओं ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं का आरोप है कि बस्ती के ही रहने वाले समीर नामक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से खुलेआम ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है। स्थानीय महिलाओं के अनुसार, आरोपी के घर के…

Read More

जमशेदपुर/पोटका : रामनवमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर के पोटका स्थित हल्दीपोखर में भव्य धार्मिक आयोजन का नजारा देखने को मिला। यहां श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान हनुमान की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हर वर्ष की तरह इस साल भी रामनवमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। झांकी में हनुमान जी के साथ राक्षसों के दृश्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे आयोजन के दौरान “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारे वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे।…

Read More

बहरागोड़ा | शुक्रवार तड़के कोहरे की घनी चादर और तेज रफ्तार का खतरनाक संगम शुक्रवार सुबह बहरागोड़ा में देखने को मिला, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होटल ओम कृष्ण के समीप हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े टैंकर से कार की सीधी टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बहरागोड़ा निवासी दो युवक पश्चिम बंगाल से अपने घर लौट रहे थे। वे कार (संख्या JH10BV9543) से सफर कर रहे थे। सुबह करीब 3:00 बजे घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे सड़क पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी।…

Read More

बेंगलुरू स्थिति अपने घर में नवमी के शुभ अवसर पर प्रातःकाल कन्या पूजन में शामिल आयरा सिंह बैस

Read More