Author: ARVIND SINGH

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कमोडिटी बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली है। मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। चांदी 9,050 रुपये टूटकर 2 लाख 16 हजार 500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोना भी करीब 2,360 रुपये गिरकर 1 लाख 37 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो 24 मार्च को कॉमेक्स पर सोने का भाव 4,361 डॉलर प्रति औंस…

Read More

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दो और भारतीय एलपीजी जहाज सुरक्षित निकल चुके हैं, जिससे देश में गैस आपूर्ति को बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ नाम के जहाज सोमवार सुबह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पहुंच चुके हैं। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इन जहाजों के सुरक्षित निकलने से भारत की ऊर्जा आपूर्ति को मजबूती मिलने की उम्मीद है।बताया जा रहा है कि इन जहाजों को…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित लखाईडीह गांव में आयुर्वेद और हर्बल खेती को लेकर नई उम्मीद जगी है। आयुर्वेदश्री हर्बल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. कर्ण राजहंस ने गांव का दौरा कर यहां की प्राकृतिक संपदा और जड़ी-बूटियों की संभावनाओं का गहन अध्ययन किया। इस पहल की शुरुआत तब हुई जब लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू ने नई दिल्ली में आयुर्वेद और हर्बल क्षेत्र के विशेषज्ञों व उद्यमियों के साथ बैठक कर उन्हें गांव आने का आमंत्रण दिया। इसी कड़ी में डॉ. राजहंस का यह दौरा संभव हो पाया। दौरे के दौरान उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों…

Read More

जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोदाम क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह गोदाम इम्तियाज़ खान का बताया जा रहा है। घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने धुआं और आग की लपटें देखीं। उसने तुरंत मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे थे। सूचना मिलते ही टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड और झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों…

Read More

आज मंगलवार 24 मार्च 2026 का दिन आध्यात्मिक और व्यापारिक दोनों दृष्टिकोणों से अत्यंत महत्वपूर्ण है। चैत्र शुक्ल षष्ठी के साथ रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन बल्कि वैश्विक बाजार और अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर डालेगा। जहाँ कुछ राशियों के लिए आज यश और सम्मान के द्वार खुल रहे हैं वहीं कुछ जातकों को जल्दबाजी और विवादों से बचने की जरूरत है। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सक्रिय रहने वाला है। आप राजकीय कार्यों और नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलों व मीटिंग्स में व्यस्त…

Read More

आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन विधि-पूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है और विवाह से जुड़ी हर तरह की बाधाएं दूर होती हैं। पूजा के दौरान व्रत कथा का पाठ करना भी बेहद जरूरी माना जाता है, क्योंकि इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए पढ़ते हैं मां कात्यायनी की पावन व्रत कथा— देवी कात्यायनी की कथा पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार, ‘कत’ नामक एक प्रसिद्ध महर्षि हुआ करते थे। उनका एक पुत्र हुआ, जिसका नाम कात्य पड़ा। आगे चलकर…

Read More

रिपोर्ट : रविंद्र कुमार मिश्र, गुमला पीएलएफआई संगठन के नाम पर पांच लाख रुपये की लेवी मांगने के मामले में गुमला पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथडीह निवासी लालदेश्वर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के उर्मी डुमरडीह निवासी मनीष कुमार लाल के मोबाइल पर बीते 20 मार्च से विभिन्न नंबरों से फोन आ रहा था। काल करने वाला खुद को प्रभाकर जी उर्फ बादल यादव बताते हुए पांच लाख रुपये की लेवी की मांग कर रहा…

Read More

गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के बीच अब लोग तेजी से इंडक्शन कुकटॉप यानी “प्रेरण चूल्हा” की ओर रुख कर रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक यह बिजली से चलने वाला चूल्हा एक सुरक्षित और किफायती विकल्प के रूप में उभर रहा है। क्या है इंडक्शन कुकटॉप? इंडक्शन कुकटॉप एक आधुनिक रसोई उपकरण है, जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक यानी विद्युत-चुंबकीय तकनीक पर काम करता है। इसमें चूल्हे की सतह गर्म नहीं होती, बल्कि ऊर्जा सीधे बर्तन के निचले हिस्से को गर्म करती है। यही वजह है कि इसे “बिजली वाला चूल्हा” भी कहा जाता है।  खास बर्तनों की जरूरत…

Read More

जमशेदपुर में रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह लाल भट्ठा हो बस्ती में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक मकान और झोपड़ी से कुल 10 पेटी, यानी करीब 90 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के…

Read More