Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर: रामनवमी को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। साकची स्थित श्री श्री बाल मंदिर में इस वर्ष 51वां विराट रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव 23 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। महोत्सव की शुरुआत 23 मार्च को संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ होगी, जबकि 24 मार्च को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम…

Read More

जमशेदपुर में नवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा और समर्पण की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। नवरात्रि के तीसरे दिन टीम पीएसएफ ने अपने 1801वें एसडीपी (SDP) रक्तदान का आंकड़ा पूरा कर इसे मां चंद्रघंटा को समर्पित किया। इस अवसर पर आस्था और मानव सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला। टीम पीएसएफ, जो स्वैच्छिक रक्तदान और सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था के रूप में जानी जाती है, ने एक साथ सात एसडीपी रक्तदाताओं—अमित कुमार, आशु कुमार, रवि शंकर पात्रो, सुब्रतो रॉय, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई और रवि कुमार—के सहयोग से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस ऐतिहासिक…

Read More

जमशेदपुर में पद्मशाली समाज को एक मंच पर लाने और एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इस बार पूरे झारखंड से समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। झारखण्ड स्टेट पद्मशाली संगम के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शहर के एग्रीको क्लब हाउस में संपन्न हुआ। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस समारोह में जहां पहले केवल जमशेदपुर के लोग शामिल होते थे, वहीं इस बार यह आयोजन राज्यस्तरीय रूप में सामने आया।झारखण्ड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।…

Read More

जमशेदपुर में शहीदों की याद में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। नमन संस्था द्वारा भव्य अखंड तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें “भारत माता की जय” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। 23 मार्च भारतीय इतिहास में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 1931 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान की याद दिलाता है। उनके अद्वितीय साहस और देशप्रेम की प्रेरणा आज भी युवाओं के दिलों में जोश भरती है। इसी कड़ी में शहीद दिवस के एक दिन पूर्व जमशेदपुर में नमन संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली…

Read More

देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 24 मार्च से नॉर्थ ईस्ट के लगभग सभी राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला शुरू होगा। अगले 48 घंटों के दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा, जिससे कई इलाकों में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा…

Read More

जमशेदपुर: प्रकृति पूजा का महापर्व सरहुल इस वर्ष भी जमशेदपुर में पूरे उत्साह और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया गया। केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए और शहर सरहुल के रंग में रंग गया। इससे पूर्व सुबह सभी सरना स्थलों पर आदिवासी समाज के महिला एवं पुरुषों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान फल, फूल, दूध और धूप-धूवन अर्पित कर परिवार और समाज के कल्याण का आशीर्वाद मांगा गया। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा…

Read More

झारखंड में प्रकृति पूजा का महापर्व सरहुल धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री भी पारंपरिक पूजा में शामिल हुए। राजधानी रांची के सिरमटोली स्थित सरना स्थल पर आयोजित सरहुल पूजा में हेमंत सोरेन अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और झारखंड राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। सरहुल पर्व आदिवासी समाज की आस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस दौरान सरना स्थल पर बड़ी…

Read More

जमशेदपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक अनियंत्रित हाईवा ने कार और स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जमशेदपुर के पोटका स्थित हल्दीपोखर में एक तेज रफ्तार हाईवा ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क पर जा रही कार और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण सड़क हादसे में कुल 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो महिलाएं, एक बच्चा और दो स्कूटी सवार शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को…

Read More

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास इन दिनों पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तारा शक्तिपीठ में मां तारा के दरबार में पूजा-अर्चना की। पश्चिम बंगाल स्थित तारा शक्तिपीठ पहुंचकर रघुवर दास ने विधि-विधान के साथ मां तारा की पूजा की और देश-प्रदेश के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने आदी शक्ति मां भवानी से सभी भक्तों के जीवन में खुशहाली आने की प्रार्थना की। तारा शक्तिपीठ हिंदू आस्था का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर मां तारा का आशीर्वाद लेते हैं। रघुवर…

Read More