Spread the love
जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है। सूचना के बाद सिदगोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने विद्यापति डीवीसी पावर ग्रिड के पास एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.65 एमएम का देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने हथियार को जब्त करते हुए आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना वर्मा उर्फ सन्नी वर्मा के रूप में हुई है, जो बागुनहातु का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश में जुटी है कि वह हथियार कहां से लाया और इसे किस वारदात में इस्तेमाल करने वाला था।
error: Content is protected !!
Exit mobile version