Spread the love

जमशेदपुर/पोटका: पोटका प्रखंड के पिछली गांव में कथित जमीन घोटाले को लेकर बिरसा सेना ने जमीन माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार सुनील कर्मकार के घर पहुंचे और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने आरोप लगाया कि गांव के ही निवासी शिकास भगत ने फर्जी वंशावली और ग्राम प्रधान के फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल कर करीब 1 एकड़ 2 डिसमिल जमीन की अवैध बिक्री कर दी है। इस मामले की शिकायत प्रशासन से भी की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बिरसा सेना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है। इसी क्रम में संगठन के सदस्यों ने विवादित जमीन पर पहुंचकर बोर्ड लगाकर पीड़ित परिवार को कब्जा दिलाने की पहल की।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version