Spread the love
देशभर के साथ-साथ जमशेदपुर में भी गौ सम्मान अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान के पहले चरण में बड़ी संख्या में गौ भक्त एकजुट होकर गौ रक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
अभियान के तहत देश के विभिन्न अनुमंडल कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां गौ भक्त केंद्र सरकार से सख्त गौ रक्षा कानून लागू करने की मांग करेंगे। इसके साथ ही गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग भी देश के प्रधानमंत्री और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के समक्ष रखी जाएगी। जमशेदपुर में इस अभियान के तहत 27 अप्रैल को धालभूम अनुमंडल कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में गौ भक्त एकत्रित होकर प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपेंगे।
इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह अभियान देशव्यापी स्तर पर चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और सरकार तक जनभावनाओं को पहुंचाना है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version