
जमशेदपुर: शहर के एग्रिको स्थित शिव सिंह बागान, पोस्ट ऑफिस रोड में इंडियन अबेकस के नए सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सेंटर की शुरुआत फ्रेंचाइजी ओनर रिंकू पांडेय द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को मानसिक गणित में दक्ष बनाकर उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अबेकस के माध्यम से बच्चे उंगलियों के सहारे तेजी से जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना सीखते हैं, जिससे उनकी एकाग्रता और मानसिक संतुलन मजबूत होता है। वहीं, विशिष्ट अतिथि विकास श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों की तेज गणना क्षमता किसी जादू से कम नहीं लगती। उन्होंने बताया कि यह तकनीक बच्चों को भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मददगार साबित होगी। इस दौरान किड्स विला की संचालिका स्वाती सिंह और निखिल कुमार सिन्हा को सम्मानित किया गया।
इंडियन अबेकस के स्टेट हेड संजीव सिंह ने कहा कि यह केवल एक शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों की स्मरण शक्ति, गणितीय कौशल और मस्तिष्क विकास को सशक्त करने का एक मंच है। कदमा सेंटर हेड अनुस्री तिवारी ने कार्यक्रम और प्रोडक्ट की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, जुगसलाई सेंटर हेड निधि गुलाटी और करनडीह सेंटर हेड कंचन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नई फ्रेंचाइजी को शुभकामनाएं देते हुए इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया।