Spread the love
जमशेदपुर | जुगसलाई थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक के पास से देशी पिस्टल और जिंदा गोली भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:12 बजे गरीब नवाज कॉलोनी में फायरिंग की सूचना जुगसलाई थाना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही सिटी एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तार युवक की पहचान 19 वर्षीय शेख अफरीदी उर्फ खदबद के रूप में हुई है, जो गरीब नवाज कॉलोनी का ही निवासी है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ही फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था और उसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version