Spread the love

जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोदाम क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह गोदाम इम्तियाज़ खान का बताया जा रहा है। घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने धुआं और आग की लपटें देखीं। उसने तुरंत मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे थे।
सूचना मिलते ही टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड और झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग केवल लकड़ी तक सीमित रही और किसी मशीनरी को नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल नुकसान का आकलन जारी है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version