Spread the love

जमशेदपुर: हजारीबाग की घटना को लेकर जमशेदपुर में सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई।
झामुमो जिला संपर्क कार्यालय से बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला संयोजक प्रमुख बागराई मार्डी, आंदोलनकारी नेता प्रमोद लाल समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने मांग की कि हजारीबाग की घटना की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।
मीडिया से बातचीत में झामुमो नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भाजपा नेताओं ने इस घटना को लेकर झारखंड बंद और प्रदर्शन किया, लेकिन अब वही नेता चुप्पी साधे हुए हैं।
झामुमो नेताओं ने हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि मासूम बच्चों की हत्या के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
error: Content is protected !!
Exit mobile version