Spread the love

 

जमशेदपुर/बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र में एक और बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सुवर्णरेखा नदी के किनारे पानीपाड़ा गांव के पास मिले 227 किलोग्राम के तीसरे जिंदा सिलेंडर बम को आज भारतीय सेना के जवानों ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय (डिफ्यूज) कर दिया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि यह बम द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का था, जो करीब 6 दिन पहले बरामद हुआ था। सूचना मिलते ही भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए तय समय पर बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया।
इस दौरान मौके पर जिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और पूरे ऑपरेशन की निगरानी की गई। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी स्थान पर दो जिंदा बम मिल चुके हैं, जिन्हें सेना के जवानों ने निष्क्रिय किया था। लगातार तीसरे बम के मिलने से इलाके में दहशत का माहौल था, लेकिन सेना की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर
📞 9431906113 / 6203488947
error: Content is protected !!
Exit mobile version