Spread the love

 

 

जमशेदपुर: जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल के मुख्य गेट पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सिक्योरिटी गार्ड और एक मरीज के परिजन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, एक युवक अपने भर्ती पिता को रिलीज करवाने अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान गेट पर हेलमेट पहनने को लेकर उसकी सिक्योरिटी गार्ड से बहस हो गई। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अस्पताल के मुख्य गेट को जाम कर दिया। इस दौरान कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम हटवाया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version