Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नाइटक्लब अग्निकांड में लूथरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दो सप्ताह में करना होगा सरेंडर
- नारायणी नदी से बहकर भारत पहुंचे चार अज्ञात शव, DNA नमूने सुरक्षित कर नेपाल को सौंपे
- वैष्णो देवी जाना होगा आसान, कटरा सुपरफास्ट को ललितग्राम तक बढ़ाने की उठी जोरदार मांग
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
Author: ARVIND SINGH
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग की राजस्व वसूली, अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी पर कार्रवाई, रिक्त पदों पर नियुक्ति तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में अवैध शराब के कारोबार पर हर हाल में प्रभावी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने 3,885.11 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 4,013.53 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।…
पश्चिमी सिंहभूम: जिले के चक्रधरपुर में गुरुवार देर रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना एनएच-75 रांची-चाईबासा मार्ग स्थित एक शोरूम की है, जहां बदमाश आईफोन, प्रीमियम स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य कीमती गैजेट्स चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान का सटीक मूल्यांकन अभी किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती अनुमान के मुताबिक नुकसान लाखों रुपये में है।जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोर शोरूम के ऊपरी हिस्से…
जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट सब्जी मार्केट में व्यापारी से रंगदारी मांगने और फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने रंगदारी गिरोह से जुड़े तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सिटी एसपी ललित मीणा ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 18 जुलाई की शाम टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक व्यापारी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जब व्यापारी ने पैसे…
सरायकेला: जिले के आदित्यपुर स्थित मेडिट्रीना हॉस्पिटल के आईसीयू में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे में अस्पताल के आईसीयू को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी मरीज के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। अस्पताल के स्थानीय हेड राजीव कुमार ने बताया कि आग लगते ही अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आईसीयू में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। कर्मचारियों ने पहले अस्पताल में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग…
हजारीबाग: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ सदस्य चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र में लेवी वसूली की…
जमशेदपुर: जमशेदपुर में गुरुवार देर रात डिमना लेक के समीप स्थित एक प्रतिबंधित तालाब में हुए दर्दनाक हादसे में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद तीसरा जूनियर डॉक्टर तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, समीर, साक्षम और यश नामक तीनों जूनियर डॉक्टर गुरुवार रात डिमना लेक के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे प्रतिबंधित और डेंजर जोन घोषित तालाब के किनारे मौजूद थे। इसी दौरान एक डॉक्टर का मोबाइल फोन पानी…
जमशेदपुर: सुंदरगढ़ जिले के कोइड़ा प्रखंड स्थित पाटमुंडा ग्राम पंचायत के पटुली गांव में नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) की आयरन ओर माइंस की ओर से गुरुवार को 77वां वन महोत्सव आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और वनीकरण अभियान में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। वन महोत्सव के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली और लोगों को पौधारोपण व प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा में गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे ने शाम तक बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक प्रेम महतो के इलाज और दुर्घटना करने वाली कार के मालिक पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों व स्थानीय लोगों ने डीबी रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और गरमा गया, जब डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायल के…
जमशेदपुर: दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जमशेदपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला झामुमो के बैनर तले साकची गोलचक्कर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए पूरे मामले की…
जमशेदपुर: दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब जमशेदपुर तक पहुंच गई है। गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर साकची में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर हुआ कथित लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है और छात्र हितों पर सीधा हमला है। उनका आरोप था कि छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर…
