Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 1 करोड़ के इनामी असीम मंडल समेत 6 माओवादियों के पोस्टर जारी, दलमा से घाटशिला तक बढ़ी निगरानी
- जमशेदपुर के वैज्ञानिकों का बड़ा कमाल! सबरीमाला स्वर्ण चोरी का खुला राज, Nano Layer ने पकड़ ली पूरी चालाकी
- पश्चिम बंगाल में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका, एक साल में भरेंगे खाली पद; सरकार ने तैयार किया प्लान
- जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, खरकई खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर; 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- चीनी की कीमत में बड़ी गिरावट, 67 से घटकर 47 रुपये किलो हुई
- नाइटक्लब अग्निकांड में लूथरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दो सप्ताह में करना होगा सरेंडर
- नारायणी नदी से बहकर भारत पहुंचे चार अज्ञात शव, DNA नमूने सुरक्षित कर नेपाल को सौंपे
- वैष्णो देवी जाना होगा आसान, कटरा सुपरफास्ट को ललितग्राम तक बढ़ाने की उठी जोरदार मांग
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन दोनों नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसे देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने नदी तटीय और डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने जलजमाव वाले क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उपायुक्त के निर्देश पर शास्त्रीनगर, रामजनमनगर, बागबेड़ा समेत अन्य प्रभावित इलाकों में जुस्को के सहयोग से मोटर पंप लगाकर पानी निकालने की…
नई दिल्ली : भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान से एक बार फिर सनसनीखेज दावा सामने आया है। पाकिस्तानी धर्मगुरु नसीर मदनी ने सार्वजनिक मंच से कहा है कि लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद ने जम्मू-कश्मीर में करीब 10 हजार आतंकियों को भेजा था। 14 अगस्त को बहावलनगर में एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन के कार्यक्रम में दिए गए इस कथित बयान ने पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी नेटवर्क और कश्मीर में आतंकवाद के पुराने सवालों को फिर चर्चा में ला दिया है। धर्मगुरु के बयान से मचा हड़कंप नसीर मदनी का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में लगी भीषण आग ने हड़कंप मचा दिया। न्यू मार्केट के पास मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल और आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बताया जा रहा है कि आग बुधवार तड़के करीब 2 बजे होटल में लगी। उस समय अधिकांश मेहमान गहरी नींद में थे। देखते ही देखते धुआं होटल…
रांची: झारखंड सरकार ने 18 अक्टूबर, (मंगलवार) की रात को उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी कर दी, जिन्हें गड़बड़ियों के कारण रद्द किया गया है। सरकार ने अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि रद्द की गई परीक्षाओं में वे परीक्षाएं भी शामिल हैं, जो 2014, से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के द्वारा आयोजित की गई थीं। ऐसे में अब इन परीक्षाओं से जुड़ी एजेंसियों की भी जांच सीआईडी के द्वारा की जाएगी। जानकारी के अनुसार इन परीक्षाओं से जुड़ी समस्त गतिविधियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी…
जमशेदपुर: लगातार 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ का संकट गहरा गया है। सुवर्णरेखा और खरकई नदी के उफान ने शहर के कई निचले इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर 123.98 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 121.50 मीटर से 2.48 मीटर ऊपर है। वहीं खरकई नदी 135.70 मीटर पर बह रही थी, जो खतरे के निशान 129 मीटर से 6.70 मीटर अधिक है। नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बागबेड़ा, भुइयांडीह, शास्त्रीनगर, भाटिया बस्ती, मानगो और बारीडीह समेत…
जमशेदपुर: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ का संकट गहरा गया है। सुवर्णरेखा और खरकई नदी के उफान ने शहर के कई निचले इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर 123.98 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 121.50 मीटर से 2.48 मीटर ऊपर है। वहीं खरकई नदी 135.70 मीटर पर बह रही थी, जो खतरे के निशान 129 मीटर से 6.70 मीटर अधिक है। नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बागबेड़ा, भुइयांडीह, शास्त्रीनगर, भाटिया बस्ती, मानगो और बारीडीह समेत शहर के एक…
पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE)4.0 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के पदों पर नियुक्त की जानी है। जानकारी के अनुसार कुल 32,388 शिक्षक पदों पर भरती की घोषणा की गई है। हालांकि बीपीएससी के आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर में (TRE)- 4 के लिए 46,595 पद और 22 से 27 सितंबर 2026 की परीक्षा अवधि दर्ज है, लिहाजा पदों की संख्या को लेकर अंतिम विस्तृत विज्ञापन को ही निर्णायक माना जाना चाहिए। जानकारी के अनुसार पिछली भर्तियों की तुलना में इस बार परीक्षा…
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम से आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय की छुट्टी कर दी गई है। अब डिजिटल प्लानिंग में तेज तर्रार माने जाने वाले छत्तीसगढ़ के दिग्गज बीजेपी नेता दीपक म्हास्के यह जिम्मेदारी संभालेंगे। म्हास्के को बीजेपी का राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। परिवार का जुड़ाव आरएसएस से है म्हास्के आरएसएस संस्कृति के राजनेता हैं तथा महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। इनका जन्म 1968 में रायपुर, छत्तीसगढ़ में हुआ था। म्हास्के का परिवार शुरू से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा रहा है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत केमेस्ट्री…
जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र का परदेसीपाड़ा इलाका मंगलवार सुबह अचानक पुलिस गतिविधियों से घिर गया। कर्नाटक पुलिस की एक टीम यहां पहुंची और एक किराए के मकान में कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई कर्नाटक के बिदर में हुए चर्चित ATM कैश वैन लूटकांड की जांच से जुड़ी है। हालांकि, स्थानीय पुलिस की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, बिदर पुलिस ने इस मामले में बिहार के वैशाली से दो संदिग्ध आरोपियों आलोक कुमार और अमन कुमार को हिरासत में लिया गया है। जांच…
सिद्धार्थ पाण्डेय/चाईबासा चाईबासा: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की ओर से मल्टी डिसीप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एमडीडीटीआई), टाटानगर के संगम ऑडिटोरियम में एकदिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में रेलवे के विभिन्न विभागों के कुल 73 रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कमर्शियल, ऑपरेटिंग, इंजीनियरिंग, लोको शेड और मेडिकल विभाग के रेलकर्मी शामिल हुए। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य कुमार ने अतिथि व्याख्याता के रूप में रेलकर्मियों को आपदा प्रबंधन और आपात स्थिति में बचाव के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि एक साथ कई स्थानों पर आग लगने की स्थिति…
