
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम से आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय की छुट्टी कर दी गई है। अब डिजिटल प्लानिंग में तेज तर्रार माने जाने वाले छत्तीसगढ़ के दिग्गज बीजेपी नेता दीपक म्हास्के यह जिम्मेदारी संभालेंगे। म्हास्के को बीजेपी का राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।
परिवार का जुड़ाव आरएसएस से है
म्हास्के आरएसएस संस्कृति के राजनेता हैं तथा महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। इनका जन्म 1968 में रायपुर, छत्तीसगढ़ में हुआ था। म्हास्के का परिवार शुरू से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा रहा है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत केमेस्ट्री प्रोफेसर के तौर पर की। चुनावी डेटा के विश्लेषण में इन्हें निपुण माना जाता है। छत्तीसगढ़ से राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले म्हास्के राज्य प्रवक्ता रह चुके हैं तथा राज्य में पार्टी के डिजिटल कैंपेन और संगठन के कामों को लोगों तक पहुंचने में सक्रिय योगदान देते रहे हैं।
Trending
- सरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत
- जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द
- सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत
- ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!
- जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू
- टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत
- टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत
- सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद











