
रांची: झारखंड सरकार ने 18 अक्टूबर, (मंगलवार) की रात को उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी कर दी, जिन्हें गड़बड़ियों के कारण रद्द किया गया है। सरकार ने अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि रद्द की गई परीक्षाओं में वे परीक्षाएं भी शामिल हैं, जो 2014, से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के द्वारा आयोजित की गई थीं। ऐसे में अब इन परीक्षाओं से जुड़ी एजेंसियों की भी जांच सीआईडी के द्वारा की जाएगी। जानकारी के अनुसार इन परीक्षाओं से जुड़ी समस्त गतिविधियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
रद्द की गई परीक्षाएं
झारखंड राज्य सरकार द्वारा जिन परीक्षाओं को रद्द किया गया है उनमें औषधि निरीक्षक, सहायक प्राध्यापक, डिप्टी कलेक्टर, दंत चिकित्सक, सहायक अभियंता, सिविल जज, अतिरिक्त लोक अभियोजक, वन क्षेत्राधिकारी, सरकारी पॉलिटेक्निक में प्रवक्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, सहायक वन संरक्षक और अन्य प्रशासनिक व तकनीकी पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।
Trending
- जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा का कुनबा बढ़ा, सैकड़ों युवाओं ने एक साथ ली पार्टी की सदस्यता
- जमशेदपुर के 110 परिवारों को मिला पक्के घर का तोहफा, 45 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद
- अब झारखंड में होगी टीबी के खतरनाक बैक्टीरिया की हाईटेक जांच, MDR-TB मरीजों को मिलेगा बड़ा फायदा
- दुबई में चमके पूर्वी सिंहभूम के सितारे, परिमल और दीपांशु ने जीते नौ पदक
- सोशल मीडिया की रील और वायरल पोस्ट देखकर न बनाएं राय, पहले करें तथ्यों की पड़ताल; साउथ पॉइंट स्कूल में युवाओं को भूपेन्द्र नाग ने किया जागरूक
- अब खदानों के अंदर घूम सकेंगे पर्यटक! झारखंड ने शुरू की देश की पहली माइनिंग टूरिज्म पहल
- छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत, भुगतान में तेजी लाने का आदेश
- शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मिलेगी मुक्ति? CM हेमंत सोरेन ने दिया बड़ा संकेत, पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान












