
- 19 से 21 नवंबर तक रेल परिचालन प्रभावित, हावड़ा, भुवनेश्वर, पुरी और विशाखापत्तनम रूट की ट्रेनों पर असर; कुछ ट्रेनें 11 घंटे तक री-शिड्यूल
जमशेदपुर : चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ दर्जनों ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया है। इसका सीधा असर टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ा है। टाटानगर और ब्रह्मपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 20 नवंबर को रद्द कर दिया गया है। वहीं, हावड़ा, शालीमार, भुवनेश्वर, पुरी और विशाखापत्तनम की ओर जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।
रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 19, 20 और 21 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली विभिन्न ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ को निर्धारित समय से कई घंटे बाद रवाना करने का निर्णय लिया गया है। री-शिड्यूल होने वाली कुछ ट्रेनों के प्रस्थान में 3 से लेकर 11 घंटे तक की देरी होगी।
टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत 20 नवंबर को रद्द
चक्रवात के संभावित असर के कारण ट्रेन संख्या 20891 टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 20892 ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस को 20 नवंबर को रद्द कर दिया गया है। इससे इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
पुरी, भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम रूट भी प्रभावित
रेलवे की ओर से रद्द की गई ट्रेनों में पारादीप-भुवनेश्वर, भुवनेश्वर-गुनुपुर, भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम, पुरी-यशवंतपुर, पुरी-हावड़ा और अन्य प्रमुख रूटों की ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा हावड़ा, शालीमार और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है।
कई ट्रेनें 8 से 11 घंटे तक री-शिड्यूल
रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक कुछ प्रमुख ट्रेनों को काफी देर से चलाने का निर्णय लिया गया है। इनमें शामिल हैं:
- 15227 बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस – 11 घंटे की देरी।
- 18046 चेन्नई सेंट्रल-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस – 10 घंटे की देरी।
- 20838 जुनागढ़ रोड-भुवनेश्वर सुपरफास्ट – 10 घंटे की देरी।
- 22503 कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस – 9 घंटे की देरी।
- 22973 गांधीधाम-पुरी सुपरफास्ट – 8 घंटे 30 मिनट की देरी।
- 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस – 8 घंटे 30 मिनट की देरी।
- 18448 जगदलपुर-पुरी-भुवनेश्वर विशेष ट्रेन – 8 घंटे की देरी।
- 12246 बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस – 5 घंटे 30 मिनट की देरी।
- 12704 सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस – 5 घंटे की देरी।
- 22888 बेंगलुरु-हावड़ा हमसफर एक्सप्रेस – 4 घंटे की देरी।
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
रेलवे की ओर से जारी सूची में निम्न प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं:
- 68446 पारादीप-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
- 68445 भुवनेश्वर-पारादीप एक्सप्रेस
- 68433 भुवनेश्वर-गुनुपुर एक्सप्रेस
- 68434 गुनुपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
- 68420 पारादीप-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
- 68419 भुवनेश्वर-पारादीप एक्सप्रेस
- 20841 भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
- 20842 विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस
- 22819 भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस
- 22820 विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
- 22883 पुरी-यशवंतपुर गरीब रथ एक्सप्रेस
- 68403 खुर्दा रोड-पुरी एक्सप्रेस
- 68404 पुरी-खुर्दा रोड एक्सप्रेस
- 68450 दासपल्ला-पुरी एक्सप्रेस
- 68449 पुरी-दासपल्ला एक्सप्रेस
- 68421 अंगुल-पुरी एक्सप्रेस
- 68422 पुरी-अंगुल एक्सप्रेस
- 68413 तालचेर-पुरी एक्सप्रेस
- 68414 पुरी-तालचेर एक्सप्रेस
- 18401 बड़गढ़-पुरी एक्सप्रेस
- 18402 पुरी-बड़गढ़ एक्सप्रेस
- 68441 जेरंग-पुरी एक्सप्रेस
- 68442 पुरी-जेरंग एक्सप्रेस
- 22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
- 22896 पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
- 20891 टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- 20892 ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस
- 68410 पुरी-खुर्दा रोड एक्सप्रेस
- 68409 खुर्दा रोड-पुरी एक्सप्रेस
- 18417 पुरी-गुनुपुर एक्सप्रेस
- 18418 गुनुपुर-पुरी एक्सप्रेस
- 68411 भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस
- 68412 ब्रह्मपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
- 58532 विशाखापत्तनम-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस
- 58531 ब्रह्मपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस
- 18017 विजयनगरम-पुरी एक्सप्रेस
- 18018 पुरी-विजयनगरम एक्सप्रेस
यात्रियों से रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति और समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। जो ट्रेनें अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना हो चुकी हैं, उन्हें रास्ते में नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं, जिन ट्रेनों ने अभी यात्रा शुरू नहीं की है, उन्हें संशोधित समय के अनुसार चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को स्टेशन पर अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए पहले से जानकारी लेने की सलाह दी है।












