Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में 7 लोगों के दबे होने की आशंका
- वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! मैदान पर हुई तीखी बहस, दीपक ट्रॉफी फाइनल का VIDEO वायरल
- सागर में जहरीली शराब का कहर! 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा बीमार; कई की हालत गंभीर
- SIR-2026 को लेकर बड़ा अपडेट! 7 सितंबर की दावा-आपत्ति सुनवाई स्थगित, नई तारीख बाद में होगी घोषित
- जमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी में बड़ा बदलाव! अतुल भटनागर बने चेयरपर्सन, चित्रा शर्मा को अध्यक्ष की कमान
- शिक्षा विभाग पर अजीब इत्तेफाक! साढ़े तीन साल में 3 मंत्रियों का निधन, अब चौथा ‘राजतिलक’ किसका?
- किसान के बेटे ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में सेना के अधिकारी बने गया के क्षितिज कश्यप
- जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्र पर CBI का शिकंजा, ₹1,322 करोड़ के लोन में फर्जी नेटवर्थ का आरोप
Author: ARVIND SINGH
दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में 7 लोगों के दबे होने की आशंक नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बारिश के बीच रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। साउथ कैंपस थाना क्षेत्र के सत्य निकेतन इलाके में एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमारत गिरते ही मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची राहत टीम जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, दमकल विभाग और…
वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! मैदान पर हुई तीखी बहस, दीपक ट्रॉफी फाइनल का VIDEO वायर चेन्नई : दीपक ट्रॉफी 2026 के फाइनल में क्रिकेट का रोमांच उस समय अचानक बढ़ गया, जब साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा और ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली। मैच के दौरान हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्लेजिंग से शुरू हुआ विवाद, आमने-सामने आए दोनों खिलाड़ी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल के पहले दिन साउथ जोन के कप्तान…
सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र से सामने आई जहरीली शराब की घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। शनिवार रात संदिग्ध जहरीली शराब पीने के बाद 14 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 100 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती जानकारी के अनुसार, रात में बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बाद प्रभावित लोगों को बंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।…
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के बाद राज्य सरकार द्वारा घोषित राजकीय शोक एवं अवकाश के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR-2026 के तहत 7 सितंबर 2026 को होने वाली दावा-आपत्ति संबंधी सुनवाई स्थगित कर दी गई है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार को जिले में विभिन्न निर्धारित स्थलों पर मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्ति की सुनवाई नहीं होगी। नई तारीख का अलग से होगा ऐलान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने बताया कि 7 सितंबर को निर्धारित सुनवाई की संशोधित तिथि अलग…
जमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी में बड़ा बदलाव! अतुल भटनागर बने चेयरपर्सन, चित्रा शर्मा को अध्यक्ष की कमा जमशेदपुर : हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी जमशेदपुर (एचएसजे) की 10वीं वार्षिक आम सभा रविवार को एसएनटीआई ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में आयोजित हुई। बैठक में सोसाइटी की वर्षभर की गतिविधियों, उपलब्धियों, वित्तीय स्थिति और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। एजीएम में उपनियमों एवं नियमावली में कई महत्वपूर्ण संशोधनों को भी आम सभा ने मंजूरी दी। कार्यक्रम की शुरुआत सेफ्टी पॉज के साथ हुई। इसके बाद एचएसजे की अध्यक्ष सुमिता नूपुर ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआईएसएल के निरंतर सहयोग के लिए…
रांची : झारखंड की राजनीति में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक ऐसा दुखद संयोग सामने आया है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अप्रैल 2023 से सितंबर 2026 के बीच शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों जगरनाथ महतो, रामदास सोरेन और सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो चुका है। तीनों ही नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े रहे और अलग-अलग समय में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालते रहे। जगरनाथ महतो और रामदास सोरेन के पास स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रहा, जबकि सुदिव्य कुमार सोनू उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री थे। पहला झटका:…
गया : बिहार के गया जिले के एक साधारण किसान परिवार से आने वाले क्षितिज कश्यप ने अपनी मेहनत, अनुशासन और मजबूत इरादों के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), चेन्नई में कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद क्षितिज भारतीय सेना में अधिकारी बन गए हैं। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। पासिंग आउट परेड के साथ पूरा हुआ सपना ओटीए चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड का अंतिम पग पार करते ही क्षितिज का सैन्य अधिकारी बनने का सपना साकार हो गया। प्रशिक्षण…
नई दिल्ली : जी ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्र की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सुभाष चंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ कथित तौर पर ₹1,322 करोड़ से अधिक के धोखाधड़ी मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) की शिकायत के आधार पर की गई है। CBI की प्राथमिकी में सुभाष चंद्र के अलावा पंकज सुरोलिया, अमीश पांडा और राजीव ढोलकिया के नाम बताए गए हैं। मामले में वर्ष 2018 से 2026 के बीच धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए…
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर पर सवाल उठाने वाले आलोचकों पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में शनिवार को संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कभी भारत को कमजोर अर्थव्यवस्था वाले देशों की श्रेणी में रखते थे, वे आज देश की मजबूत आर्थिक वृद्धि पर सवाल उठा रहे हैं। भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में 7.8 प्रतिशत दर्ज…
वाशिंगटन/तेहरान : पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव ने शनिवार को और गंभीर रूप ले लिया। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने दावा किया कि उसकी सेना ने ईरान से जुड़े तीन कच्चे तेल के टैंकरों को निशाना बनाया। इनमें ओमान की खाड़ी में मौजूद खाली टैंकर एम/टी काइलो, जिसे नोक्सेन के नाम से भी जाना जाता है, पूरी तरह नष्ट हो गया। अमेरिका ने इस कार्रवाई को अपने दो युद्धपोतों पर ईरानी मिसाइल हमलों का जवाब बताया है। तीन टैंकरों पर अमेरिकी कार्रवाई CENTCOM के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने खार्ग द्वीप के पास एम/टी डाउनी और जास्क के निकट एम/टी…










