Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- हाथीमारा में गूंजा पर्यावरण बचाने का संकल्प, ग्रामीणों ने मिलकर लगाए सैकड़ों पौधे
- गरीबों के राशन पर डाका! अंत्योदय का 14 बोरा चावल जब्त, छापेमारी से मचा हड़कंप
- बसपा में बड़ा सियासी फेरबदल, आकाश आनंद बाहर, ईशान आनंद को मिली अहम जिम्मेदारी
- JPSC नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, अध्यक्ष और सदस्यों के खाली पद भरने के लिए सरकार को दो महीने की मोहलत
- अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 2030 से पहले जेल से रिहाई की उम्मीद खत्म
- रांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत! 3 फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल, अक्टूबर से शुरू हो सकता है निर्माण
- विश्व पैरा तीरंदाजी में भारत का ‘गोल्डन’ निशाना, आखिरी दिन छह पदक जीतकर रचा इतिहास
- बिहार में शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 20 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान फिर भी नहीं हटेगी पाबंदी
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को बाबूडीह स्थित श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष नजारा देखने को मिला। मंदिर समिति की ओर से आयोजित सामूहिक जलाभिषेक कार्यक्रम में 501 महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी से जल उठाकर भगवान शिव का अभिषेक किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह स्वर्णरेखा नदी से जल लेने के साथ हुई। निर्धारित संख्या में महिलाएं कलश लेकर नदी तट पर पहुंचीं और विधि-विधान से जल संग्रह किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु धार्मिक जयघोष करते हुए मंदिर की ओर रवाना हुईं। महिलाओं के हाथों में कलश और वातावरण में गूंजते…
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक खड़ी टाटा-दानापुर एक्सप्रेस की छत पर जा चढ़ा। करीब 30 वर्षीय युवक कुछ देर तक ट्रेन की छत पर मौजूद रहा। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतरने की सलाह दी, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान सागु राम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अचानक ट्रेन के ऊपर पहुंच गया…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस की लगातार कार्रवाई और नक्सली संगठन पर बढ़ते दबाव के बीच प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन की सक्रिय सदस्य अनीता कायम उर्फ नुनी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अनीता को नक्सली मदन महतो की गिरफ्तारी के बाद उसके दस्ते से जुड़ी महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में देखा जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनीता कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में पुलिस अभियान के दौरान नक्सलियों की मौजूदगी के समय दस्ते के साथ थी। अभियान के दौरान पुलिस ने कई नक्सलियों को घेरा था। इसी दौरान अनीता पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भाग निकलने…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी नया बस्ती में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और करीब दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी की घटना का खुलासा रविवार सुबह हुआ, जब मकान मालकिन रिंकी कुमारी सिंह अपने परिवार के साथ बिहार के सिवान से वापस लौटीं। घर पहुंचते ही मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जानकारी के अनुसार, रिंकी कुमारी सिंह के पिता का 22 जुलाई को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद वह परिवार के साथ अंतिम संस्कार…
जमशेदपुर: जेएफसी के आईएसएल से बाहर रहने पर सड़क पर उतरे फुटबॉल प्रेमी, टाटा स्टील से फैसले पर पुनर्विचार की मांग जमशेदपुर: जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) के आईएसएल 2026-27 सीजन में हिस्सा नहीं लेने के फैसले को लेकर शहर के फुटबॉल प्रेमियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को बड़ी संख्या में फुटबॉल समर्थक सड़क पर उतरे और जेएफसी को आगामी इंडियन सुपर लीग (ISL) सीजन में शामिल कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। फुटबॉल प्रेमियों ने साकची गोलचक्कर से जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक रैली निकाली। इस दौरान समर्थकों ने जेएफसी के समर्थन में नारे लगाए और…
जमशेदपुर: ओडिशा की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शानदारप्रदर्शन करते हुए 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। तमिलनाडु के कोयंबटूर में खेले गए फाइनल मुकाबले में ओडिशा ने मध्य प्रदेश को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। ओडिशा की इस खिताबी जीत में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर (ONTHHPC) के नौ कैडेट्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस जीत को कप्तान दीपक प्रधान ने और खास बना दिया। ONTHHPC के कैडेट दीपक ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें मुकाबले का ‘मैन ऑफ…
जमशेदपुर: शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एमजीएम थाना पुलिस ने बालीगुमा स्थित एक गुमटी में छापेमारी कर गांजा और प्रतिबंधित नशीली सिरप का कारोबार पकड़ा है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुमटी की तलाशी के दौरान 2 किलो 60 ग्राम गांजा, कोडीन युक्त नशीली सिरप की सात बोतलें और 3,320 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, गुमटी बाहर से बिस्किट और चॉकलेट की दुकान के तौर पर संचालित की जा रही थी, लेकिन इसकी आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री किए…
जमशेदपुर: बारिश के साथ शहर में जलजमाव बढ़ने के बीच डेंगू का खतरा भी सामने आने लगा है। जमशेदपुर में इस सीजन डेंगू का पहला मामला सामने आया है। बिष्टुपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) के नर्सिंग हॉस्टल में रहने वाली 28 वर्षीय युवती की एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित युवती का इलाज TMH में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। मरीज में कई दिनों से तेज बुखार के साथ सिरदर्द और शरीर में दर्द की शिकायत थी। शुरुआती उपचार के बाद भी जब उसकी तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों…
सिमडेगा: जलडेगा प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। शनिवार रात सौंडीडीपा गांव में हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में दहशत के साथ वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश भी भड़क उठा। रविवार सुबह लोगों ने सड़क जाम कर हाथियों से सुरक्षा और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग की। जानकारी के मुताबिक, जलडेगा थाना क्षेत्र के कोनमेरला पंचायत के सौंडीडीपा गांव में शनिवार रात जंगली हाथी पहुंच गया था। हाथी के गांव में आने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में…
धनबाद: धनबाद पुलिस ने शनिवार को साइबर अपराध के एक बड़े और शातिर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य ग्रामीण इलाकों के लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे। उनके नाम पर मोबाइल सिम और बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराध से जुड़े लेन-देन को अंजाम दिया जा रहा था। गिरोह का नेटवर्क बलियापुर से लेकर टुंडी तक फैले होने की बात सामने आई है। मामले का खुलासा टेलीकम्युनिकेशन विभाग से मिली सूचना के बाद पुलिस की कार्रवाई में हुआ। इसके बाद सिंदरी सीडीपीओ के…










