Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- यूपी में दूध कारोबार से बदली महिलाओं की तकदीर, 72 हजार से ज्यादा बनीं ‘लखपति दीदी’
- माता सीता ने हनुमान जी को क्यों दिया था अमर होने का वरदान? सुंदरकांड की यह कथा जानिए
- ब्रिक्स समिट में भारत की बड़ी कूटनीतिक बढ़त! आतंकवाद पर सख्त रुख, UNSC की स्थायी सीट के लिए मिला समर्थन
- साफ-सुथरे लोग कितनी गंदगी फैला रहे हैं
- पूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहल
- FSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेज
- AI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावा
- मोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से शहर की राजनीति और अपराध जगत के कथित बदलते समीकरणों को लेकर कई गंभीर दावे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल कर आपराधिक घटनाओं से उनका नाम जोड़ने और राजनीतिक छवि खराब करने की सुनियोजित कोशिश की जा रही है। सरयू राय ने कहा कि शहर में आपराधिक गिरोहों की गतिविधियां और राजनीतिक समीकरण लगातार बदल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट के जरिए उनके खिलाफ तथ्यहीन पोस्ट और तस्वीरें प्रसारित…
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली अगले कुछ दिनों में दुनिया की बड़ी कूटनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है। भारत की अध्यक्षता में 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और 2026 में संगठन के गठन के 20 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। सम्मेलन में BRICS के सदस्य देशों के नेताओं के साथ पार्टनर देशों और Outreach Invitees की भागीदारी होगी। भारत की इस साल की अध्यक्षता का थीम Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability रखा गया है।…
जमशेदपुर : देशभर के डाकघरों में सोमवार को सर्वर संबंधी तकनीकी समस्या के कारण डाक सेवाएं प्रभावित हो गईं। दोपहर करीब 12:30 बजे से बुकिंग का काम बंद होने की जानकारी सामने आई है। इससे पार्सल, स्पीड पोस्ट समेत कई जरूरी सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 12:30 बजे से बुकिंग बंद डाकघर की विंडो पर पहुंचे ग्राहकों को बुकिंग सेवा बाधित होने के कारण इंतजार करना पड़ रहा है। कर्मचारियों के अनुसार सर्वर इश्यू के चलते सिस्टम पर बुकिंग नहीं हो पा रही है। पार्सल और स्पीड पोस्ट सेवा प्रभावित सर्वर ठप होने…
10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रे नई दिल्ली : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अब अपने सबसे अहम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। 2017 में शुरू हुआ यह मेगा प्रोजेक्ट करीब एक दशक बाद रफ्तार पकड़ चुका है। पहले चरण में ट्रेन चलाने की तैयारी तेज है और 15 अगस्त 2027 के आसपास शुरुआती सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। 600 नहीं, 508 KM के कॉरिडोर पर दौड़ेगी ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 508 किलोमीटर है। मौजूदा समय में…
धनबाद : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) में बिजली संकट अब गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अस्पताल में महज 48 घंटे के भीतर दूसरी मौत बिजली गुल होने के दौरान हुई है। रविवार दोपहर सर्जिकल ICU में अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाजरत 48 वर्षीय पानमुनी देवी की मौत हो गई। बिजली गुल होते ही बंद हुआ वेंटिलेटर बताया गया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे सर्जिकल ICU में अचानक बिजली चली गई। उस समय गिरिडीह निवासी पानमुनी देवी वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। सर्पदंश के बाद उनकी हालत गंभीर थी और उन्हें इलाज…
रांची : झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच राजधानी रांची में मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर नया विवाद सामने आया है। हिंदपीढ़ी क्षेत्र के 34 मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें अनुपस्थित अथवा अस्थायी रूप से स्थानांतरित बताकर मतदाता सूची से उनके नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस संबंध में प्रभावित लोगों ने रांची के एसडीएम को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। भाग संख्या 226 के मतदाताओं ने की शिकायत शिकायत के अनुसार, मामला रांची विधानसभा क्षेत्र की भाग संख्या 226…
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री से जुड़े 66 वर्षीय श्रमिक ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। यह घटना करीब पांच से छह दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस मामले में दो संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली है पीड़िता पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह करीब एक महीने पहले…
आदित्यपुर/जमशेदपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेकडैम में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खरकई नदी के तेज बहाव में नहाने उतरे दो 18 वर्षीय युवक बह गए। दोनों युवक एक ही बाइक से चेकडैम पहुंचे थे। नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और बहाव भी काफी तेज था। हादसे के बाद देर शाम तक दोनों की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। गहरे पानी में बिगड़ा संतुलन, तेज धारा में बहे लापता युवकों की पहचान मीरूडीह निवासी शुभम शर्मा (18) और बंतानगर (धोबोडुंगरी) निवासी सोनू लोहार (18) के रूप में हुई है। बताया गया कि…
श्रीनगर : भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना देश के हर युवा क्रिकेटर का सपना होता है। हालांकि राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने के लिए प्रतिभा के साथ लगातार बेहतर प्रदर्शन और सही समय पर मिले मौके भी अहम माने जाते हैं। जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में अपेक्षाकृत कम मौके मिलने को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने चयन प्रक्रिया को लेकर अपनी बात खुलकर रखी। ‘क्षेत्र के आधार पर निश्चित रूप से कोई भेदभाव नहीं’ श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धवन से पूछा गया कि क्या जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। जिले के कुल 60 स्वास्थ्य केंद्रों को मॉडर्न सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), शहरी स्वास्थ्य केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध कराना है। इसके लिए मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का आकलन कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। इन 8…










