Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बिहार कैबिनेट के 17 फैसले: गया में बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, छोटे शहरों की उड़ान को भी मिलेगी रफ्तार
- UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर! ₹2,000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा ₹5 चार्ज
- चौका-पातकुम रोड पर तेज रफ्तार बाइक का कहर, महिला को मारी जोरदार टक्कर; दो गंभीर
- UNSC में भारत की स्थायी सीट कब? पाँच दलीलें मजबूत, लेकिन फैसला अभी दूर
- अब शिकायत लेकर दफ्तर जाने की जरूरत कम होगी, जमशेदपुर में ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp सेवा शुरू
- सरायकेला में दिनदहाड़े वृद्धा से चेन छिनतई! ‘मौसी’ कहकर बात की, फिर गले से सोना झपटकर फरार
- मैरी कॉम के एक बयान पर क्यों उठे सवाल? टीम ने दी सफाई
- सरायकेला में बड़ा हादसा! नहर में पलटा बालू लदा ट्रक, पानी कम होने से बची चालक की जान
Author: ARVIND SINGH
चांडिल : सरायकेला-खरसावां के चर्चित व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच अब झारखंड से निकलकर कोलकाता तक पहुंच गई है। सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त SIT ने कोलकाता में छापेमारी कर एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन नई गिरफ्तारियों के बाद मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इस हत्याकांड से जुड़े कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। कोलकाता में SIT की छापेमारी से मचा हड़कंप चांडिल थाना क्षेत्र के टेंथ माइल स्टोन होटल में व्यवसायी निखार सबलोक…
रांची : ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग चिकित्सा पद्धतियों की दवाओं के लिए लोगों को अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। झारखंड सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ‘अबुआ दवाखाना’ स्थापित करने का निर्णय लिया है। योजना के तहत एक ही स्थान पर एलोपैथी के साथ आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा पद्धति की आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पहले चरण में 745 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में खुलेगा केंद्र स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी संकल्प के अनुसार, योजना के पहले चरण में राज्य के 745 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में एकीकृत दवा केंद्र खोले…
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं को एक राजनीतिक मंच पर लाने की कवायद तेज होती दिख रही है। AIMIM, राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल और पीस पार्टी के बीच संभावित तालमेल की चर्चा ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। तीनों दल मुस्लिम राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मुद्दा बनाकर साथ आने की रणनीति पर काम करते नजर आ रहे हैं। 19.26% मुस्लिम आबादी, लेकिन प्रतिनिधित्व पर सवाल उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी करीब 19.26 प्रतिशत है। इसके बावजूद विधानसभा में मुस्लिम प्रतिनिधित्व को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में 36 मुस्लिम विधायक…
नई दिल्ली : 9/11 आतंकी हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA की ओर से सार्वजनिक किए गए 70 से अधिक गोपनीय दस्तावेजों ने अल-कायदा और उसके प्रमुख ओसामा बिन लादेन की गतिविधियों को लेकर कई अहम जानकारियां सामने रखी हैं। दस्तावेजों में दावा किया गया है कि अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 के हमलों से पहले बिन लादेन का नेटवर्क भारत को लेकर भी नापाक मंसूबे रखता था। 1998 की रिपोर्ट में भी बिन लादेन का जिक्र CIA की ओर से जारी दस्तावेजों में 28 अगस्त 1998 का एक खुफिया मेमो शामिल है। इसका शीर्षक था- ‘बिन…
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम भारत मंडपम में ब्रिक्स देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए शानदार डिनर का आयोजन किया। इस खास रात्रिभोज में भारतीय खान-पान और संस्कृति की झलक देखने को मिली। हालांकि, डिनर के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की गैरमौजूदगी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। पुतिन समेत कई नेताओं ने लिया भारतीय जायके का स्वाद रात्रिभोज में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत ब्रिक्स के अन्य नेताओं और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मेहमानों के लिए खास तौर पर तैयार किए गए शाकाहारी मेन्यू में भारतीय पारंपरिक व्यंजनों को प्रमुखता दी गई।…
नई दिल्ली : दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद जारी नई दिल्ली घोषणापत्र को भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। सम्मेलन में आतंकवाद, सीमा पार आतंकी गतिविधियों, पश्चिमी देशों की एकतरफा व्यापार नीतियों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव समेत कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच सहमति बनी। खास तौर पर पहलगाम आतंकी हमले की स्पष्ट निंदा और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का संकल्प भारत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पहलगाम हमले पर कड़ा रुख, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की…
जमशेदपुर : जनसमस्याओं के समाधान के लिए अब लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन 15 सितंबर से ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा शुरू करने जा रहा है। उपायुक्त राजीव रंजन समाहरणालय में इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसी दौरान नागरिकों के लिए WhatsApp नंबर भी जारी किया जाएगा। WhatsApp पर शिकायत, सीधे प्रशासन तक पहुंचेगी ‘अबुआ मित्र’ के जरिए नागरिक अपने मोबाइल से WhatsApp पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सेवा को आसान और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है। नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर शिकायत से…
पटमदा : प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा, पटमदा में ‘मार्च फॉर साइंस’ कार्यक्रम के तहत विज्ञान और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। बैक थ्रू साइंस सोसाइटी के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय से लेकर गांव तक ह्यूमन चेन बनाकर लोगों को अंधविश्वास के खिलाफ जागरूक किया। अंधविश्वास छोड़ वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अंधविश्वास, ओझा-गुनी प्रथा और झाड़-फूंक जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया। छात्राओं ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और किसी भी बात को बिना जांचे-परखे स्वीकार नहीं करने का…
जमशेदपुर : लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दृष्टिबाधित नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत शनिवार को पुराना बाराद्वारी स्थित राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संघ परिसर में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं जरूरी सुविधाएं शिविर में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह तथा निर्वाचन विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मतदाताओं को पंजीकरण से संबंधित प्रक्रिया समझाने के साथ आवश्यक दस्तावेजों और प्रपत्रों के बारे…
सरायकेला : चांडिल डैम के कारण विस्थापन का सामना कर रहे परिवारों की समस्याओं और मांगों को एक साझा मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित विस्थापित समन्वय मंच की गांव-गांव संवाद यात्रा नीमडीह प्रखंड की गुंडा पंचायत स्थित सीमा गांव में संपन्न हुई। दो चरणों में चली इस यात्रा के माध्यम से मंच के प्रतिनिधियों ने कुल 116 विस्थापित गांवों और 13 पुनर्वास स्थलों तक पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। दो चरणों में पूरी हुई व्यापक यात्रा संवाद यात्रा का पहला चरण 25 से 27 अगस्त तक आयोजित किया गया था, जबकि दूसरे चरण के तहत 7 से…










