Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम सियासत में हलचल, AIMIM-ओलमा काउंसिल-पीस पार्टी के साथ आने की तैयारी!
- 9/11 से पहले भारत पर हमले की साजिश रच रहा था बिन लादेन! CIA की गुप्त रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
- मोदी के डिनर में क्यों नहीं पहुंचे शी जिनपिंग? पुतिन ने चखा भारतीय जायका, जानिए क्या था खास मेन्यू
- BRICS शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, पाकिस्तान से लेकर पश्चिमी देशों तक गया सख्त संदेश
- अब WhatsApp से दर्ज होगी शिकायत, घर बैठे जान सकेंगे कार्रवाई का स्टेटस
- अंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेश
- हर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर
- 116 गांवों की आवाज बनी एक ताकत, सीमा गांव में संवाद यात्रा का समापन
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: बागबेड़ा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बदहाली, नियमित कचरा उठाव नहीं होने और नालों की सफाई की मांग को लेकर शुक्रवार को बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर बीडीओ सुमित कुमार को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी और आसपास के इलाकों में समय पर कचरा नहीं उठाए जाने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे दुर्गंध फैल रही है और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना…
जमशेदपुर: राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिला मत्स्य कार्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के मत्स्य पालकों, मत्स्य मित्रों और महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। साथ ही मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से आठ मत्स्य बीज उत्पादकों के बीच 1 करोड़ 60 लाख मत्स्य स्पॉन का वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू थीं, जबकि जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मत्स्य निदेशालय, रांची के उप मत्स्य निदेशक मनोज कुमार ठाकुर ने विशेष अतिथि के रूप में…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पंजाब के पटियाला निवासी कारोबारी को फर्जी लिंक भेजकर 3.08 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। इस मामले में गिरोह का एक अन्य सदस्य फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले का खुलासा शुक्रवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में किया। सिटी एसपी ने बताया कि 7 जुलाई को साइबर क्राइम थाना बिष्टुपुर को एनसीसीआरपी पोर्टल के प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता करण जैन,…
जमशेदपुर: शहर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल राहुल दुबे ने दोपहर में बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। थाना परिसर में पहुंचने के दौरान उसने हाथ ऊपर उठाकर सरेंडर किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। राहुल दुबे लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी बीच आरोपी ने स्वयं थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ…
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित तिलमा गांव में शुक्रवार सुबह एक घर से देवर और भाभी के शव फंदे से लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सागर पाहन और 32 वर्षीय रंदाय टूटी के रूप में हुई है। पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि मौत के सभी पहलुओं की जांच की जा रही…
खूंटी: झारखंड के खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी किनारे शुक्रवार सुबह एक महिला और एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के बड़गई निवासी नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जबकि मृत युवक की पहचान उसके पड़ोसी अरुण कुमार राणा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की धारदार हथियार से निर्मम…
चाइबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र स्थित सोसोपी गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम एक घर के बंद कमरे से 19 वर्षीय नवविवाहिता का करीब तीन दिन पुराना शव बरामद किया गया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से मृतका का पति लापता है, जिसके चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतका की पहचान लक्ष्मी सिरका के रूप में हुई है। बताया गया कि बचपन में ही माता-पिता के निधन के बाद उसका पालन-पोषण रिश्तेदारों ने किया था।…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे ने पहले हाफ में पेनल्टी किक गंवा दी, लेकिन इसके बाद दमदार वापसी करते हुए एक गोल दागा और एक गोल में असिस्ट भी किया। फ्रांस की इस जीत में उस्मान डेम्बेले ने भी अहम भूमिका निभाई और टीम के लिए दूसरा गोल कर मुकाबले को पूरी तरह अपने पक्ष में कर दिया। मैच के शुरुआती दौर में मोरक्को ने फ्रांस को कड़ी…
जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से गुरुवार को गोलमुरी स्थित होटल विवांता में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की शारजाह सरकार के शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री ज़ोन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उद्यमियों की विशेष वन-टू-वन (बी2बी) बिजनेस मीटिंग आयोजित की। बैठक का उद्देश्य कोल्हान के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय निवेश और व्यापार विस्तार के अवसरों से जोड़ना था। शारजाह सरकार के प्रतिनिधिमंडल में अली अल मुतावा और शोएब इब्राहिम खतीब शामिल थे, जबकि फिक्की की ओर से सेजल सिंह मौजूद रहीं। सिंहभूम चैंबर की ओर से अध्यक्ष…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा स्थित बांधडीह में बुधवार देर रात 27 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोपोडेरा निवासी रोहित मुंडा के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस के अनुसार, रोहित बुधवार रात सालगाझरी इलाके में अपने कुछ दोस्तों के साथ एक पार्टी में शामिल हुआ था। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया। बाद…










