Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर : झारखंड के शहरों में वायु प्रदूषण को लेकर सामने आए आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। उपलब्ध वायु गुणवत्ता आंकड़ों में जमशेदपुर का वायु मानक 153 दर्ज किया गया है, जो सूची में शामिल शहरों में सबसे अधिक है। इसके बाद अब शहरों में प्रदूषण की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी है। विशेष सेंसर लगाए जाएंगे, जो हवा की गुणवत्ता के साथ-साथ प्रदूषण के संभावित स्रोतों की पहचान में मदद करेंगे। रियल टाइम डेटा से पता चलेगा प्रदूषण का कारण राज्य के नगर निगम क्षेत्रों में विशेष सेंसर लगाने की योजना है। इन सेंसरों के…

Read More

पटना : राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में महिला शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, शिक्षिका की हत्या उसके प्रेमी मंटू सिंह ने की। आरोपी का दावा है कि वह लक्ष्मी कुमारी से प्रेम करता था और एक सितंबर की रात जब वह अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा तो वहां स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ब्रजेश कुमार को देखकर उसका गुस्सा भड़क गया। इसी के बाद उसने कथित तौर पर लोहे की खंती से वार कर शिक्षिका की हत्या कर दी। प्रेमिका के घर पहुंचा था मंटू, प्राचार्य को देख…

Read More

यूपी : उत्तर प्रदेश के गांवों में दूध कारोबार अब सिर्फ पशुपालन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत जरिया बन रहा है। राज्य में दूध उत्पादन से जुड़ी 3.94 लाख महिला सदस्यों में 72,669 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। सरकार के मुताबिक, इन महिलाओं ने नियमित आय के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। दूध कारोबार ने बदली महिलाओं की आर्थिक तस्वीर उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष करीब 3931 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। दुग्ध उत्पादन से जुड़ी महिलाओं को संगठित कर उन्हें…

Read More

नई दिल्ली : हिंदू धार्मिक मान्यताओं और रामकथा के अनुसार हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है। उनकी भक्ति, सेवा, साहस और भगवान श्रीराम के प्रति समर्पण की अनेक कथाएं प्रचलित हैं। इन्हीं में एक कथा माता सीता द्वारा हनुमान जी को दिए गए आशीर्वाद से जुड़ी है। मान्यता है कि लंका में माता सीता की खोज के दौरान हनुमान जी ने जिस निस्वार्थ भाव से प्रभु श्रीराम का संदेश पहुंचाया और माता सीता को भरोसा दिलाया, उससे वह अत्यंत प्रसन्न हुईं। इसी प्रसंग में उन्हें अजर-अमर होने का वरदान मिलने की बात कही जाती है। हनुमान जी को क्यों…

Read More

नई दिल्ली : ब्रिक्स समिट 2026 में भारत की अध्यक्षता के दौरान आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख और वैश्विक संस्थाओं में सुधार को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बनने की उम्मीद है। समिट के दौरान भारत को लेकर 50 से अधिक ठोस और व्यावहारिक परिणाम सामने आने की बात कही गई है। इनमें आतंकवाद से मुकाबला, वैश्विक शासन में सुधार, बहुपक्षवाद को मजबूत करना और सहयोग बढ़ाना प्रमुख हैं। आतंकवाद पर भारत के रुख को मिला समर्थन रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के लिए समिट के प्रमुख परिणामों में आतंकवाद की कड़ी निंदा और उसके सभी स्वरूपों से निपटने का संकल्प शामिल है।…

Read More

साफ-सुथरे लोग कितनी गंदगी फैला रहे हैं, लोग फिर भी बे-वजह उस राह से आ-जा रहे हैं। भीड़ में आगे खड़े कुछ लोग नंगे हो चुके हैं, और हम पिछली कतारों में खड़े शर्मा रहे हैं। कर रहे हैं हम गुजारिश रोटियों की आज उनसे, वो हमें कानून की बारीकियां समझा रहे हैं। चुल्लू भर पानी मयस्सर डूबने को है न जिनको, वो खड़े हमको समंदर का पता बतला रहे हैं। देश अब खुशहाल है, हर शख्स मालामाल है, न्याय के गैराज में पैसे जलाए जा रहे हैं। सैंतालीस में हम गुरु होंगे पूरी कायनात के, बस इसी जुमले की…

Read More

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के लिए अब कारोबार को सिर्फ शुरू करने ही नहीं, बल्कि उसे टिकाऊ बनाने और बाजार तक पहुंचाने का रास्ता तैयार किया जा रहा है। ग्रामीण महिला उद्यमियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता, वित्तीय सहयोग और बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। JSLPS और IIM-CIP के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान समेत संबंधित पदाधिकारी, महिला उद्यमी और विभिन्न स्तर के कैडर शामिल हुए। कारोबार शुरू करने से आगे बढ़ाने…

Read More

रांची : खाद्य सुरक्षा को लेकर झारखंड में बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भ्रामक दावों, मिस-लेबलिंग और खाद्य मानकों से जुड़े उल्लंघनों के मामलों में 115 खाद्य उत्पादों को बाजार से हटाने का निर्देश दिया है। इनमें कई ऐसे लोकप्रिय ब्रांड के उत्पाद शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल आम लोग रोजमर्रा में करते हैं। रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज करते हुए कारोबारियों, वितरकों, खुदरा विक्रेताओं और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को चिन्हित 115 उत्पादों का मौजूदा स्टॉक तत्काल वापस लेने और उनकी बिक्री रोकने का निर्देश दिया है। लोकप्रिय ब्रांडों के…

Read More

नई दिल्ली : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि यमन से जुड़े एक संदिग्ध समूह ने उसके AI मॉडल ‘Claude’ का उपयोग सैन्य उपकरणों और गाइडेड रॉकेट से संबंधित सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिए किया। कंपनी के अनुसार, समूह ने AI की मदद से कोडिंग, शोध, नियंत्रण प्रणाली और तकनीकी समीक्षा जैसे काम कराने का प्रयास किया। हालांकि, संबंधित समूह द्वारा किसी हथियार को सफलतापूर्वक तैयार या इस्तेमाल किए जाने का स्वतंत्र प्रमाण सामने नहीं आया है। छह संदिग्ध अभियानों की हुई पहचान एंथ्रोपिक ने बताया कि उसने चीन, रूस और यमन से…

Read More

नई दिल्ली  :  मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले करोड़ों ग्राहकों को आने वाले महीनों में महंगे रिचार्ज का सामना करना पड़ सकता है। उद्योग से जुड़ी रिपोर्टों के अनुसार, देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनियां अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में करीब 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने पर विचार कर सकती हैं। हालांकि, कंपनियों की ओर से अभी नई दरों या बढ़ोतरी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 5G विस्तार के लिए चाहिए अतिरिक्त पूंजी दूरसंचार कंपनियां देशभर में 5G नेटवर्क का विस्तार कर रही हैं। इसके लिए मोबाइल टावर, स्पेक्ट्रम, फाइबर…

Read More