Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र ने दी मंजूरी; मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा की नियुक्ति
- रंजय सिंह हत्याकांड में नौ साल बाद फैसला, धनबाद कोर्ट ने दो आरोपियों को किया बरी
- PRD जवानों के लिए बड़ी राहत, ड्यूटी भत्ता हुआ ₹600, कैशलेस इलाज की भी मिली सुविधा
- Lust Stories 3 Review: चार निर्देशकों की चार नजरें, रिश्तों की उलझनों में किस कहानी ने जीता दिल?
- आज का राशिफल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क
- AI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकट
- जमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचा
- LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडर
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर/कोलकाता : चांडिल के 66 मेगावाट थर्मल पावर प्रोजेक्ट के नाम पर लिए गए करीब 290 करोड़ रुपये के बैंक ऋण में कथित गड़बड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी के कोलकाता जोन-1 की टीम ने मंगलवार को कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कोलकाता के करीब 11 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी की कार्रवाई कंपनी के प्रमोटर्स प्रशांत बोथरा और विजय बोथरा, अन्य निदेशकों, ऑडिटर्स तथा कंपनी से जुड़े कार्यालय परिसरों में की जा रही है। कार्रवाई के दौरान वित्तीय लेन-देन और कंपनी के कारोबार से जुड़े दस्तावेजों…
टाटा स्टील बोनस: 304 करोड़ पर सहमति! 25,600 कर्मचारियों में बंटेगा पैसा, जानें किसे कितना मिलेग जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के बोनस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस राशि को लेकर करीब 304 करोड़ रुपये पर सहमति बन गई है। गुरुवार सुबह 9:30 बजे से बोनस को लेकर वार्ता शुरू हुई, जिसमें तय फॉर्मूले के आधार पर राशि पर चर्चा की गई। समझौते के बाद कर्मचारियों को बोनस मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। 25,600 कर्मचारियों में बांटी जाएगी राशि मौजूदा गणना के अनुसार करीब 304 करोड़ रुपये की…
रांची : राजधानी रांची समेत झारखंड के प्रमुख शहरों में जलजमाव, ट्रैफिक जाम, सड़क किनारे अव्यवस्थित बाजार, अतिक्रमण और अनियोजित रोड कट की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में शहरी विकास को लेकर अधिकारियों को नई कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अब शहरी विकास टुकड़ों में नहीं, बल्कि एकीकृत तरीके से किया जाना चाहिए। बिना ड्रेनेज नहीं बनेगी कोई सड़क मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण को लेकर बड़ा निर्देश दिया है। अब सड़क निर्माण की योजना में…
झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के तहत नई सीनेट का गठन, राज्यपाल होंगे अध्यक्ष और कुलपति उपाध्यक्ष; मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल तीन साल जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय की नई सीनेट के गठन के साथ ही विश्वविद्यालय की व्यवस्था में बड़ा बदलाव सामने आया है। झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 की धारा 41(5) के तहत गठित नई सीनेट में पहली बार सभी सदस्यों को मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही पूर्व में चुनाव के जरिए सीनेट में पहुंचे शिक्षक प्रतिनिधियों को नई व्यवस्था में जगह नहीं मिली है। नई व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की बढ़ी भूमिका नई सीनेट में कोल्हान के…
जमशेदपुर : ऑटोमोबाइल उद्योग में तेजी से हो रहे तकनीकी और रोजगार संबंधी बदलावों के बीच देश-विदेश की ट्रेड यूनियनों ने श्रमिक हितों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। चेन्नई में 2 और 3 सितंबर को आयोजित ऑटोमोटिव यूनियन मीटिंग-इंडिया में जमशेदपुर से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने हिस्सा लिया। ऑटो सेक्टर के भविष्य और श्रमिकों पर असर को लेकर चर्चा इंडस्ट्रियल ऑल ग्लोबल यूनियन के यूनियन टू यूनियन एमएनसी सप्लाई चेन प्रोजेक्ट के तहत आयोजित इस दो दिवसीय बैठक में देश के विभिन्न ऑटोमोबाइल उद्योगों से जुड़े ट्रेड यूनियन…
जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। लंबे समय से लंबित ग्रेड रिवीजन समझौते पर आखिरकार 2 सितंबर 2026 को हस्ताक्षर हो गया। समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन और विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी की गई है। सबसे खास बात यह है कि कर्मचारियों को इसका लाभ 1 जनवरी 2025 से एरियर के साथ मिलेगा। सात साल के लिए हुआ वेतन समझौता टाटा वर्कर्स यूनियन कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 12:15 बजे हुई बैठक में यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष अमोद कुमार…
जमशेदपुर : होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। एसआईटी की जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद, 15 लाख रुपये की सुपारी, दुमका जेल से कथित साजिश और उत्तर प्रदेश से बुलाए गए पेशेवर शूटर का कनेक्शन सामने आया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। दुमका जेल से शुरू हुई साजिश की कहानी जांच के मुताबिक, निखार सबलोक की हत्या किसी अचानक हुए विवाद का परिणाम नहीं थी। इसके लिए पहले से योजना तैयार की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद के साथ आपराधिक गिरोहों के बीच विवाद का एंगल सामने आया है। गिरफ्तार आरोपितों में अशोक सिंह, रितेश सिंह, अंकित सिंह और सुनील रजक समेत छह लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपितों को डोबो इलाके से पकड़ा गया है। जमशेदपुर के सीनियर एसपी डॉ. एहतेशाम बकारिब और सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे किए। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच अभी जारी है…
अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर से जुड़े प्रशासनिक कामकाज को और व्यवस्थित करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में एक अहम बदलाव की शुरुआत हुई है। तीन नामों के पैनल में से हुआ चयन सीईओ पद के लिए चयन समिति ने तीन नामों का पैनल तैयार कर ट्रस्ट के सामने रखा था। विचार-विमर्श के बाद ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त वायुसेना…
रांची : झारखंड में पुलिस महकमे से जुड़ा एक बड़ा आंदोलन सामने आया है। विधायक जयराम कुमार महतो की गिरफ्तारी समेत अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। एसोसिएशन के मुताबिक, आंदोलन में सिपाही से लेकर डीएसपी संवर्ग तक के करीब 80 हजार पुलिसकर्मियों का समर्थन है। जयराम महतो की गिरफ्तारी को लेकर बढ़ा विवाद एसोसिएशन का आरोप है कि धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में विधायक जयराम कुमार महतो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। एसोसिएशन के अनुसार, मांग पूरी…










