Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रांची स्टेशन से गायब चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज में मिला, छह संदिग्ध गिरफ्तार
- 250 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, राजगढ़ की मिट्टी से होती है मां दुर्गा की कलश स्थापना
- मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO
- पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
- LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह
- सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान
- आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन
- अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : जिले में कुपोषण की रोकथाम और लोगों को संतुलित व पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के लिए पोषण जागरूकता रथ रवाना किया गया। सोमवार को समाहरणालय परिसर से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चल रहा पोषण माह मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026 मनाया जा रहा है। यह अभियान 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस वर्ष इसकी थीम हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखी गई है। पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ परियोजना…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने अब कौशल प्रशिक्षण को स्थानीय जरूरत और भविष्य के रोजगार के अवसरों से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक हुई। बैठक में कौशल विकास योजनाओं की प्रगति से लेकर प्रशिक्षण के बाद युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार से जोड़ने तक की पूरी व्यवस्था की समीक्षा की गई। सिर्फ प्रमाण-पत्र नहीं, नौकरी तक पहुंचाने पर जोर उपायुक्त ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण केवल प्रमाण-पत्र हासिल करने तक सीमित नहीं…
नीलांबर-पीतांबरपुर/लेस्लीगंज : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज में सोमवार दोपहर सीएसपी लूटने पहुंचे दो कथित बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि दोनों युवक पहले सड़क लूट की वारदात को अंजाम देकर बाइक लेकर भागे और उसी बाइक से सीएसपी पहुंच गए। लूट के दौरान दुकानदार की मां ने साहस दिखाते हुए एक कथित लुटेरे से पिस्टल छीन ली। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। पहले सड़क पर लूट, फिर CSP को बनाया निशाना पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों युवक तरहसी थाना क्षेत्र के रहने…
जमशेदपुर : चर्चित होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मामले के मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे अशोक सिंह उर्फ राघव के सोनारी स्थित कार्यालय और अन्य ठिकानों पर सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस की यह कार्रवाई हत्या से जुड़े साक्ष्य और दस्तावेज जुटाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सोनारी में दोपहर से पुलिस की मौजूदगी, दस्तावेजों की हुई जांच जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे सरायकेला, चौका, सोनारी और बिष्टुपुर थाना की पुलिस टीम राघव के सोनारी स्थित कार्यालय पहुंची।…
सेलम : तमिलनाडु के सेलम में पुलिस ने खुद को तांत्रिक बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर पूजा-पाठ के बहाने महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण करने और उनकी आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग बेचने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। आरोपों की पूरी जांच और न्यायिक प्रक्रिया अभी बाकी है। शिकायत के बाद सामने आया मामला आरोपी विजयराजा सेलम के वाझापाड़ी क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से मिलता था। मामले ने तब गंभीर मोड़ लिया, जब एक नाबालिग लड़की ने अपने परिवार को आरोपी के कथित…
पटना : पटना स्नातक विधान परिषद सीट पर चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार की संभावित उम्मीदवारी का खुलकर विरोध किया है। इस बयान ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है: पार्टी किसे उम्मीदवार बनाएगी और उसके फैसले के बाद स्थानीय नेता किसके साथ खड़े होंगे? उम्मीदवारी घोषित होने से पहले ही टकराव नीरज कुमार इस सीट से लगातार तीन बार विधान परिषद पहुंच चुके हैं। उनका पुराना चुनावी नेटवर्क और मतदाताओं से संपर्क उनकी ताकत माना जाता है। हालांकि,…
जमशेदपुर : वर्ष 2009 में नौवीं की परीक्षा देने के लिए घर से निकले मंगल महतो की कहानी अब उसकी गिरफ्तारी के बाद फिर चर्चा में है। पुलिस के मुताबिक, उस दिन वह परीक्षा केंद्र पहुंचने के बजाय माओवादी दस्ते में शामिल हो गया था। इसके बाद झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में उसकी सक्रियता बढ़ी। अब पश्चिम बंगाल में मंगल और उसकी पत्नी मालती मुर्मू के पकड़े जाने के बाद पुलिस उनके पुराने संपर्कों और गतिविधियों की पड़ताल कर रही है। हालांकि, दोनों की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। परीक्षा के बहाने घर…
धनबाद : वासेपुर के भूली मोड़ इलाके में सोमवार सुबह हुई फायरिंग से अफरातफरी मच गई। हमले में शानू खान समेत तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बातचीत के दौरान हुआ हमला मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे की है। शानू खान भूली मोड़ के पास कुछ लोगों…
मुंबई : IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की मौत के बाद संस्थान में विरोध तेज हो गया है। छात्रों ने मामले में जवाबदेही और निष्पक्ष जांच की मांग की। सोमवार को संस्थान के निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने बताया कि डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स प्रोफेसर सूर्यनारायण डुला को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने की भी घोषणा की है। छात्रों के विरोध के बीच आया फैसला साहिल की मौत के बाद परिसर में छात्रों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से घटना से जुड़े सवालों के जवाब मांगे। संस्थान की ओर से घोषित…
रांची : बड़गाईं अंचल की करीब 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आज यानी 21 सितंबर को रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में अहम पेशी होगी। अदालत ने उन्हें शाम 4 बजे तक व्यक्तिगत या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। 16 आरोपितों पर आरोप तय, अब हेमंत सोरेन की बारी इस मामले में कुल 17 आरोपितों में से 16 के खिलाफ आरोप गठित किए जा चुके हैं। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े आरोप गठन की प्रक्रिया पर अदालत में सुनवाई होनी…










