Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से खुलवाया चेस्ट; 42 लाख से ज्यादा नकद और जेवर लूटकर फरार
- कोडरमा उपायुक्त के नाम पर बनी फर्जी फेसबुक ID, प्रशासन ने जारी किया साइबर अलर्ट
- एशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत, रोशिबिना ने जीता रजत, रोइंग में सतनाम-सलमान को कांस्य
- डैम का पानी और हाथियों का आतंक, दोहरी मार में रसुनिया के किसान; दूध भर रही धान की फसल बर्बाद
- सोलन में मां और छह माह की बच्ची की संदिग्ध मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
- ट्रंप ने तोड़ा दशकों पुराना प्रोटोकॉल, एयरपोर्ट पहुंचकर शी जिनपिंग का किया भव्य स्वागत
- अब बंद नहीं रहेंगे रेलवे फाटक, रेलवे बोर्ड के नए नियम से आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
- The Paradise Review, नानी की दमदार मौजूदगी, मगर कहानी पर बंटे दर्शक, हिट या मिस?
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चण्डीनगर में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज हिंसक घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय युवक सन्नी पुष्टी पर धारदार हथियार (चापड़) से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य युवक नंदु लोहार को गोली लग गई, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना स्थल से पुलिस…
जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तलसा गांव में आज नि:शुल्क दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन मेराकी संस्था और अनपूर्णा डेंटल क्लिनिक के संयुक्त प्रयास से किया गया, जिसमें गांव के महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने बारी-बारी से अपने दांतों की जांच कराई। जांच के दौरान कई लोगों में दांत से जुड़ी विभिन्न समस्याएं सामने आईं, जिनके लिए डॉक्टरों ने उचित उपचार की सलाह दी। दंत चिकित्सक डॉ. सोनी शर्मा ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के दांतों में समस्या पाई गई,…
जमशेदपुर: पारंपरिक आदिवासी कला को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सोहराय और सोहरा पेंटिंग के माध्यम से गाँव की महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा रही हैं। अबीरा संस्था के संस्थापक और मुखिया पानो मुर्मू की पहल पर पिछले कई महीनों से गाँव की युवतियों और महिलाओं को सोहराय, सोहरा समेत अन्य आदिवासी पेंटिंग की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर से जोड़ना है। इसी क्रम में पूर्वी हलुदबनी पंचायत के बागान टोला स्थित जाहेर…
जमशेदपुर के टूइलाडोंगरी स्थित रोड नंबर 26, ए ब्लॉक में पिछले तीन दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि लगातार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई भी कर्मचारी मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचा है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी की आपूर्ति बंद रहने से दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। खासकर छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी की कमी के कारण कई परिवारों को दूर-दराज से…
मारवाड़ी महिला मंच की प्रभा पड़िया ने प्रदेश अध्यक्ष व सीमा अग्रवाल ने जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ
रिपोर्ट : नागेंद्र कुमार,जमशेदपुर मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लता अग्रवाल ने सर्वप्रथम झारखंड प्रदेश की नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रभा पड़िया और उनकी टीम को शपथ दिलाई। तत्पश्चात जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल और उनकी टीम को भी शपथ ग्रहण करवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मंच की महिलाओं द्धारा…
हुसैनाबाद, पलामू: हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में झारखंड–बिहार सीमा से दंगवार से मोहम्मदगंज तक सोन–कोयल नदी का कटाव अब गंभीर आपदा का रूप ले चुका है। हर वर्ष सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि नदी में समा रही है और किसानों की पीढ़ियों की मेहनत पलभर में खत्म हो रही है। बड़ेपुर, बुधुआ, देवरी और घोड़बंधा गांव के किसान सबसे अधिक प्रभावित हैं। ग्रामीणों का दावा है कि हर साल 100 एकड़ से अधिक जमीन कटाव की भेंट चढ़ रही है, जबकि अब तक करीब 1000 एकड़ उपजाऊ भूमि नदी में विलीन हो चुकी है। कटाव की उक्त ज्वलंत समस्या के…
बरवाडीह : प्रखंड मुख्यालय के बाजार और पुराना ब्लॉक परिसर में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय आज भी या तो अधूरे पड़े हैं या ताले में कैद हैं। नतीजा यह है कि आम जनता, खासकर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वे खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार, बरवाडीह मुख्य बाजार स्थित सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। शौचालय आज भी अधूरा और बंद पड़ा है और उपयोग के लायक नहीं है। वहीं, बस…
विश्रामपुर, पलामू : विश्रामपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह-छिपादोहर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। छिपादोहर कला स्थित सोनपुरवा टॉड, जो कुशमाहा नदी के पीछे सड़क किनारे जंगल में पड़ता है, वहां एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद किया गया है। शव की स्थिति और घटनास्थल से मिले साक्ष्य इस बात की ओर इशारा करते हैं कि यह एक सुनियोजित हत्या है, जिसमें अपराधियों ने पहचान और साक्ष्य मिटाने की पूरी कोशिश की। मंगलवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल के भीतर अधजला शव देखा और तुरंत इसकी सूचना…
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक शातिर युवक ने बेहद चालाकी से ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के पास विश्वनाथ ज्वेलर्स की है, जहां मंगलवार सुबह करीब 11 बजे यह वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा और दुकानदार विश्वनाथ दत्ता के बेटे अभिजीत से आभूषण दिखाने को कहा। काफी देर तक गहने देखने के बाद उसने एक आभूषण पसंद किया और ₹1000 एडवांस देकर शाम में लेने की बात कहकर चला गया। लेकिन कुछ ही…









