Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ‘लव एंड वॉर’ में आलिया का 70s अंदाज छाया, दिग्गज अभिनेत्री ने बांधे तारीफों के पुल
- 181 मीटर के पार चांडिल डैम, खेतों में घुसा पानी; किसानों ने पूछा—नुकसान की भरपाई कौन करेगा?
- खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं स्वर्णरेखा-खरकई, 500 से अधिक घरों में घुसा पानी
- डेंजर लेवल पार करते ही सुवर्णरेखा में हादसा, नाव पलटी और दो युवक लापता
- UN में भारत की बुलंद आवाज बनीं पेटल गहलोत, पाकिस्तान के आरोपों का दिया करारा जवाब
- रांची में बड़ी कार्रवाई: 450 पशुओं के अवशेष बरामद, 84 गोवंशीय पशुओं को बचाया
- UN के मंच से भारत पर शहबाज शरीफ के आरोप, कश्मीर को लेकर फिर छेड़ा पुराना राग
- जमशेदपुर में कबाड़ से कमाई का नया रास्ता, ई-कचरे से लिथियम- सोना-तांबा निकालने की तैयारी
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: जमशेदपुर जिला मुख्यालय में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सांसद, सभी विधायक, उपायुक्त समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, खनन और खाद्य आपूर्ति समेत कई सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि साल में दो बार दिशा की बैठक कराने का प्रयास किया जाता है ताकि जिले में चल रही विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग हो सके और कार्यों को समय पर पूरा कराया जा सके। उन्होंने…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कोवाली क्षेत्र में पीडीएस दुकानदार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए पीडीएस दुकानदार ललित खंडापातर का लाइसेंस रद्द करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने दुकानदार पर राशन वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि पीडीएस दुकानदार द्वारा लंबे समय से राशन वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। इस मामले को लेकर कई बार राशन विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि लाभुकों को समय पर राशन नहीं दिया…
जमशेदपुर: जमशेदपुर में टाटा लीज नवीकरण को लेकर विस्थापित आदिवासी और मूलवासी परिवारों का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर टाटा कंपनी के लीज नवीकरण से पहले विस्थापित परिवारों को उनका अधिकार देने की मांग उठाई है। झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के संयोजक हरमोहन महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मंच ने 18 मौजा के रैयत खतियानधारी विस्थापितों को विस्थापित प्रमाण पत्र जारी करने, पुनर्वास, रोजगार और जमीन वापसी की मांग की है। इसके साथ ही मंच ने…
जमशेदपुर: जमशेदपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से जुड़े सुरक्षा कर्मियों को अचानक हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिले के करीब 140 सुरक्षा कर्मियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया और नई एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में विधायक संजीव सरदार भी शामिल हुए और सुरक्षा कर्मियों के समर्थन में नजर आए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पिछले 15 से 20 वर्षों से एसबीआई बैंक और एटीएम में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत थे, लेकिन नई एजेंसी द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना…
जमशेदपुर: साकची स्थित बिरसा चौक पर शुक्रवार को समस्त आदिवासी समाज की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह , झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन , अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 24 मई को दिल्ली में आयोजित जनजाति संस्कृति समागम कार्यक्रम में आदिवासियों को “हिन्दू” और “वनवासी” कहे जाने से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि उनकी अपनी अलग संस्कृति, परंपरा और धार्मिक पहचान है, जिसे किसी भी कीमत पर मिटाने…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के बाद एक मृतक का शव रोकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 2 लाख रुपये बकाया रहने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से इनकार कर दिया। बाद में भाजपा नेता विमल बैठा के हस्तक्षेप के बाद बकाया राशि माफ की गई, तब जाकर परिजनों को शव सौंपा गया। मामला जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लूआबसा का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लूआबसा निवासी जुरू गोप पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और टीएमएच में उनका इलाज चल रहा था। लगातार…
जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने इलाके में गश्त करते हुए लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि बकरीद खुशियों, त्याग और मेल-मिलाप का पर्व है, जिसे सभी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से किसी…
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बीती रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। महज पांच घंटे के अंतराल में दो अलग-अलग जगहों पर कुल पांच राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पहली घटना रात करीब 8 बजे नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पीछे हुई, जहां अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। इसके बाद दूसरी घटना देर रात 12 बजकर 56 मिनट पर हुई, जब अपराधियों ने…









