Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रांची स्टेशन से गायब चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज में मिला, छह संदिग्ध गिरफ्तार
- 250 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, राजगढ़ की मिट्टी से होती है मां दुर्गा की कलश स्थापना
- मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO
- पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
- LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह
- सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान
- आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन
- अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित डिमना की जयपाल कॉलोनी में शनिवार शाम पाइपलाइन बिछाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पीएचईडी विभाग की जलापूर्ति परियोजना के तहत श्री श्री मनोकामना शिव दुर्गा मंदिर के समीप चल रहे कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे दूसरे मजदूर भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और काम तत्काल रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया था। इसे बाहर निकालने…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर टाटा स्टील फाउंडेशन पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। इस समन्वित प्रयास के तहत, मानसी ब्लॉक समन्वयक खंड विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में होने वाली ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठकों और चिकित्सा प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठकों में मलेरिया स्क्रीनिंग कैंपों की योजना बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जिला स्तर पर भी योजना और इसके क्रियान्वयन को मजबूत करने के लिए फाउंडेशन लगातार सिविल सर्जन और जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी…
देवघर: देवघर साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल से की गई। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के जमुई निवासी प्रभात और संदीप कुमार दास के अलावा देवघर जिले के सारठ निवासी संजीत कुमार मंडल तथा देवीपुर निवासी दिनेश दास और अक्षय कुमार दास शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह देशभर के लोगों को अलग-अलग तरीकों से अपने जाल में…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में VB-GRAMG, अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और PM JANMAN आवास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) और संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा तय समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।बैठक में बताया गया कि 1 जुलाई 2026 से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का संचालन VB-GRAMG के नाम से किया जा रहा है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत में कम से कम…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला योजना, ग्रामीण विकास, डीएमएफटी, नीति आयोग तथा सांसद-विधायक निधि (एमपी-एमएलए लैड) से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए उपायुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंताओं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। बैठक में जिला योजना एवं ग्रामीण विकास शाखा के अंतर्गत संचालित पुल-पुलिया, पीसीसी सड़क, ग्रामीण सड़क, पहुंच पथ, कल्वर्ट, सामुदायिक भवन, पेयजल एवं जलापूर्ति योजनाएं, विद्यालयों में…
जमशेदपुर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (CMMS) 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्यभर में यह परीक्षा 24 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थी 16 जुलाई से जैक की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जैक के अनुसार, परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और दूसरे चरण में शैक्षणिक योग्यता परीक्षा (SAT) ली जाएगी। दोनों प्रश्नपत्रों में 90-90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित है और परीक्षा कुल 180 अंकों की…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल क्षेत्र में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रक अचानक सामने आए दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक की सूझबूझ और समय रहते वाहन मोड़ने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ट्रक संख्या JH05DL-3966 शनिवार सुबह करीब 4 बजे खासमहल इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक दो बाइक सवार ट्रक के सामने आ गए। उन्हें बचाने…
बांका: बिहार के बांका जिले में चर्चित डबल मर्डर मामले के मुख्य आरोपी सचिन सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी द्वारा भागने की कोशिश किए जाने पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए भागलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 जुलाई को अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव के पास धर्मराय गांव निवासी सिट्टू सिंह और गुंजन सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को नामजद आरोपी…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अंतिम मिनटों में गोल दागकर जीत अपने नाम की और 2010 के बाद पहली बार विश्व कप के अंतिम चार में जगह बनाई। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला किलियन एमबाप्पे की अगुआई वाली फ्रांस की टीम से होगा। मैच की शुरुआत से ही स्पेन ने आक्रामक खेल दिखाया और लगातार बेल्जियम के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। इसका फायदा उसे 30वें मिनट में मिला, जब लैमिन यामल के शानदार…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में तेजी से फैल रहे ब्रेन मलेरिया (प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम) के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नियंत्रण अभियान को नई दिशा देने का निर्णय लिया है। अब केवल मरीजों का इलाज ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक अध्ययन, व्यापक स्क्रीनिंग और घर-घर निगरानी के जरिए संक्रमण की जड़ तक पहुंचने की रणनीति अपनाई जाएगी। इसके लिए महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज को शोध और विश्लेषण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ब्रेन मलेरिया को केवल मौसमी बीमारी मानकर नहीं रोका जा सकता। इसलिए संक्रमण के हॉटस्पॉट, प्रभावित आबादी, जोखिम वाले समूह…










