जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल क्षेत्र में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रक अचानक सामने आए दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक की सूझबूझ और समय रहते वाहन मोड़ने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ट्रक संख्या JH05DL-3966 शनिवार सुबह करीब 4 बजे खासमहल इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक दो बाइक सवार ट्रक के सामने आ गए। उन्हें बचाने के लिए चालक ने ट्रक की दिशा बदलने की कोशिश की, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के बीच स्थित पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि दोनों बाइक सवार सुरक्षित बच निकले। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा, लेकिन ट्रक हटाए जाने के बाद आवागमन सामान्य कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अचानक बाइक सवारों के सामने आने के कारण चालक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Trending
- बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान
- हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी
- सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ
- हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान
- वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडर
- डिग्री से आगे बढ़कर सेवा करें डॉक्टर, एम्स देवघर में उपराष्ट्रपति का संवेदना भरा संदेश
- पुराने क्रश से फिर मिलने की उम्मीद, दर्शन रावल का नया गाना जगाएगा पहले प्यार की यादें
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी











