Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पूजा पंडालों पर सफाई शुल्क से नाराजगी, शांति समिति की बैठक में उठी फैसला वापस लेने की मांग
- सरायकेला में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन सख्त, हर पंडाल में CCTV अनिवार्य
- पारडीह से बालिगुमा तक हाईवे पर अब नहीं चलेगी मनमानी! 71 अतिक्रमण हटे, अवैध पार्किंग पर सख्ती; स्पीड गन कैमरे भी लगेंगे
- महिलाओं की डाइट में पपीता, फायदे जानें, पीरियड्स से जुड़े दावों का सच भी समझें
- सुबह की सैर पर निकले अमीन की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई गिरफ्तार
- साकची से घर लौटते समय मौत का सामना, डिमना रोड पर ट्रक की टक्कर से व्यवसायी की जान गई
- जमशेदपुर में बाल-बाल बची मां-बेटे की जिंदगी, मानगो पुल पर मची अफरा-तफरी, जानिए क्या है मामला
- बड़े पर्दे पर गदा उठाएंगे भीम? करण जौहर की नई फिल्म को लेकर बढ़ी हलचल
Author: ARVIND SINGH
रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक सफलता ने झारखंड को गर्व का खास अवसर दिया है। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर टीम ने 44 साल का इंतजार समाप्त किया। इस उपलब्धि में झारखंड की चार खिलाड़ियों- कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, दीपिका सोरेंग और ब्यूटी डुंगडुंग-की भागीदारी रही। देश के लिए मिली इस सफलता के बाद खिलाड़ियों की घर वापसी भी यादगार बन गई। फूल-मालाओं से स्वागत, चेहरों पर जीत की खुशी रविवार सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचते ही चारों खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। फूलों की मालाओं और शुभकामनाओं के बीच…
सरायकेला/जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के विजया हेरिटेज निवासी होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे अशोक सिंह राघव के अस्पताल रेफरल को लेकर प्रशासन ने जांच शुरू करने का निर्णय लिया है। सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही अस्पताल रेफरल से संबंधित पूरी रिपोर्ट और प्रक्रिया की जानकारी मांगी गई है। 12 सितंबर से सदर अस्पताल में भर्ती था अशोक राघव अशोक राघव 12 सितंबर से सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती था। उसकी स्थिति को देखते हुए वहां के मेडिकल बोर्ड ने…
जमशेदपुर : जितिया पर्व पर शनिवार शाम साकची गांधी घाट पर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब मां के साथ स्नान करने पहुंचीं मानगो समता नगर की दो सगी बहनें स्वर्णरेखा नदी के गहरे पानी में डूब गईं। घाट पर मौजूद लोगों ने किसी तरह एक बहन पूनम को बचा लिया, लेकिन 14 वर्षीय आयुषी उर्फ ज्योति तेज बहाव में बह गई। रातभर चले तलाश अभियान के बाद रविवार सुबह उसका शव नदी से बरामद किया गया। स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चली गईं दोनों बहनें मानगो थाना क्षेत्र के समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की दोनों बेटियां…
जमशेदपुर : कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 निवासी विनय कुमार राय के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वियतनाम में सड़क हादसे में विनय की मौत के बाद रविवार को उनका पार्थिव शरीर जमशेदपुर पहुंचा। जिस बेटे की सलामती के लिए मां लगन देवी जितिया का व्रत कर रही थीं, उन्हें पारण के बाद बेटे की मौत की खबर दी गई। खबर मिलते ही मां बदहवास हो गईं और घर में चीख-पुकार मच गई। व्रत पूरा होने तक मां से छिपाई गई बेटे की मौत विनय की मां ने बेटे की लंबी उम्र और सलामती के लिए जितिया का…
जमशेदपुर : डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 2026 बैच के नए एमबीबीएस छात्रों के साथ कथित रैगिंग और दुर्व्यवहार के मामले में जिला प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को कॉलेज में पूरे दिन बैठकों और पूछताछ का दौर चलता रहा। शाम को एसडीएम अर्णव मिश्रा ने करीब तीन घंटे तक मामले की जांच की। उन्होंने कॉलेज के अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा नए और सीनियर छात्रों से अलग-अलग जानकारी ली। एंटी रैगिंग कमेटी ने नए छात्रों से की पूछताछ शनिवार सुबह प्राचार्य कक्ष में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें 2026 बैच के…
पटना/रांची : रांची के सेवानिवृत्त CCL महाप्रबंधक (मानव संसाधन) आलोक कुमार (67) की पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में गोली लगने से मौत हो गई। शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव उनकी ही कार की ड्राइविंग सीट पर मिला। गोली उनके कान के पीछे लगी थी। घटना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। कार के पास पिस्टल और कारतूस मिले पुलिस की प्रारंभिक जांच में कार के पास से एक पिस्टल, खोखा, दो कारतूस और मोबाइल बरामद किए गए हैं। घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे…
सरायकेला : संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को जीवित्पुत्रिका यानी जिउतिया व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। माताओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर शाम से देर रात तक भगवान जिऊतवाहन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से बाजारों में दिखी पर्व की रौनक जिउतिया को लेकर सुबह से ही जिले के विभिन्न गांवों और बाजारों में चहल-पहल रही। मिलन चौक, तिरूलडीह, टीकर, ईचागढ़ समेत आसपास के बाजारों में इंख डाली और पूजा सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु इंख डाली…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने तकनीकी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हुआ है, उन्हें 15 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से शुरू किया जाए। ऐसा नहीं होने पर योजनाओं को नियमानुसार रद्द करने की कार्रवाई की जाए। बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग (आरईओ),…
चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लुपुंगडीह पंचायत के बाना गांव में पिछले चार-पांच दिनों से एक सिंगल टस्कर हाथी ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। चांडिल वन क्षेत्र के बाना जंगल से निकलकर हाथी रोज शाम ढलते ही गांव और खेतों की ओर पहुंच रहा है। हाथी के लगातार गांव में प्रवेश करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दूध भरी धान की फसल को रौंद रहा हाथी ग्रामीणों के मुताबिक हाथी खेतों में पहुंचकर किसानों की तैयार हो रही धान की फसल को खा रहा है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में फसल पैरों…
सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सियासत को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा में नए चेहरों के आने की चर्चाओं और संभावित दावेदारों के नाम सामने आने के बाद पार्टी के भीतर टिकट को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती दिखाई दे रही है। हरेलाल के BJP में जाने की चर्चा तेज आजसू के केंद्रीय महासचिव और ईचागढ़ से 2019 व 2024 में चुनाव लड़ चुके हरेलाल महतो ने 26 सितंबर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और केंद्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ ईचागढ़, कुकड़ू, नीमडीह और चांडिल के प्रखंड अध्यक्षों के इस्तीफे की…










