Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कुपोषण की समय पर पहचान, हर बच्चे तक मदद, लेस्लीगंज में सेविकाओं को प्रशिक्षण
- वियतनाम हादसे में बेटे को खोया, परिवार को मिली ₹5 लाख की सहायता
- रांची पहुंचे क्रिकेट सितारे, भारत–वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले बढ़ी हलचल
- महिलाएं साष्टांग प्रणाम क्यों नहीं करतीं? जानिए परंपरा के पीछे की मान्यता
- सर्दियों में ट्रेन पर ब्रेक, विरोध तेज, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चलाने की मांग
- झारखंड कैबिनेट की बैठक अचानक टली, आज होने वाले बड़े फैसलों पर लगा ब्रेक; नई तारीख का इंतजार
- नौकरी का झांसा, घर पहुंचा पूर्व डाककर्मी; दो चेक चुराकर खाते से उड़ाए ₹60 हजार
- 20 अक्टूबर को मोरहाबादी और अरगोड़ा में रावण दहन, CM हेमंत सोरेन को सपरिवार शामिल होने का न्योता
Author: ARVIND SINGH
पुणे : शहर के व्यस्त शगुन चौक इलाके में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की इमारत में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बिल्डिंग की छठी मंजिल पर बने कार्यालय में लगी थी। कुछ ही समय में धुआं पूरे परिसर में फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही कार्यालय को खाली करा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सुबह 10:11 बजे मिली सूचना पुणे फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम को सुबह करीब 10:11 बजे आग लगने की जानकारी मिली। सूचना के तुरंत बाद सेंट्रल, कसबा, एरंडवणे, नायडू और कोंढवा फायर स्टेशनों से सात दमकल…
जामताड़ा : सदर थाना क्षेत्र के चेंगायडीह गांव में मंगलवार को हुई दर्दनाक घटना ने तीन परिवारों की खुशियां एक पल में छीन लीं। गांव के तीन मासूम बच्चे खेलते-खेलते घर से करीब आधा किलोमीटर दूर चिरकुटोला स्थित तालाब तक पहुंच गए। तालाब के गहरे पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। एक साथ तीन बच्चों की जान जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है। दोपहर में एक साथ खेल रहे थे बच्चे ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार दोपहर तीनों बच्चे गांव में एक साथ खेल रहे थे। खेलते हुए वे कब घरों से दूर निकल गए,…
रांची : दुर्गा पूजा के दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर झारखंड में इस बार विशेष तैयारी की जा रही है। पूजा पंडालों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। विभाग के पास उपलब्ध 58 मिनी वाटर टेंडर को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। जिलों से आने वाली जरूरत के अनुसार इनकी तैनाती की जाएगी। प्रशासन का फोकस पूजा पंडालों में भीड़, बिजली व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों पर है। बड़े शहरों में संभावित भीड़ को देखते हुए अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाए जाने की…
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने बेटियों की शिक्षा को समाज और देश के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि एक बेटी की शिक्षा केवल उसके परिवार का भविष्य नहीं बदलती, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी नई दिशा देती है। उच्च शिक्षा में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी को उन्होंने बदलते भारत का सकारात्मक संकेत बताया। ग्रामीण और जनजातीय बेटियों को मिले बेहतर अवसर राज्यपाल ने कहा कि देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान उन्होंने कई जगहों पर छात्राओं की संख्या और उन्हें मिलने…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में प्रगति स्कीम के तहत डिप्लोमा पूरा कर चुके कर्मचारी पुत्रों के लिए उच्च शिक्षा और करियर में आगे बढ़ने का रास्ता खुल गया है। कंपनी ऐसे कर्मचारियों के बच्चों को आगे B.Tech या MBA की पढ़ाई करने का अवसर देगी और इस उच्च शिक्षा का पूरा खर्च टाटा मोटर्स प्रबंधन वहन करेगा। दो इंक्रीमेंट का भी मिलेगा लाभ टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने बोनस समझौते के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा पूरा करने के बाद भी जिन कर्मचारी पुत्रों को इसका लाभ नहीं मिल…
जमशेदपुर/घाटशिला : कोल्हान क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। भविष्य की यात्री और व्यावसायिक जरूरतों को देखते हुए एयरपोर्ट के प्रस्तावित क्षेत्र का विस्तार किया गया है। पहले करीब 240 एकड़ में एयरपोर्ट विकसित करने की योजना थी, जिसे अब बढ़ाकर 540 एकड़ कर दिया गया है। परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार और संबंधित विभागों के साथ समन्वय तेज कर दिया है। 19 बिंदुओं का भेजा गया जवाब परियोजना से जुड़े वन भूमि और पर्यावरणीय मामलों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से पूछे गए 19 प्रमुख बिंदुओं…
मुंबई : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने शुरुआती सप्ताहांत के बाद सोमवार की अहम परीक्षा भी पार कर ली है। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। चौथे दिन फिल्म ने भारत में करीब 4.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल घरेलू कमाई लगभग 38.30 करोड़ रुपये हो गई। सोमवार को कामकाजी दिन होने के कारण कमाई में गिरावट स्वाभाविक मानी जा रही थी। इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन बताता है कि हॉरर, लोककथा और धार्मिक आस्था का…
नई दिल्ली : अमेरिका के टेनेसी राज्य में करीब दो शताब्दियों बाद किसी महिला कैदी को मृत्युदंड देने की तैयारी की जा रही है। 50 वर्षीय क्रिस्टा पाइक को 30 सितंबर 2026 को फांसी दी जानी है। यदि अंतिम समय में अदालत से रोक नहीं मिलती, तो वह लगभग 200 वर्षों में टेनेसी में मृत्युदंड पाने वाली पहली महिला होगी। यह मामला 1995 में 19 वर्षीय कॉलीन स्लेमर की हत्या से जुड़ा है। वारदात के समय पाइक 18 वर्ष की थी। अदालत ने उसे हत्या और आपराधिक साजिश का दोषी ठहराते हुए 1996 में मृत्युदंड सुनाया था। ईर्ष्या बनी थी…
लखनऊ : भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर सुर्खियों में आईं पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने अगले कदम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में रहकर राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय होने का संकेत दिया है। खास बात यह है कि फिलहाल वह किसी स्थापित राजनीतिक पार्टी के साथ जाने के बजाय स्वतंत्र रूप से अपनी राह बनाने की तैयारी में हैं। दिव्या मित्तल के फैसले को उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक पूर्व नौकरशाह का सीधे जनता से…
जमशेदपुर/घाटशिला : लंबे समय से हवाई सेवा की प्रतीक्षा कर रहे कोल्हान के लोगों के लिए धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भविष्य की यात्री और व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित एयरपोर्ट का क्षेत्रफल अब 240 एकड़ से बढ़ाकर करीब 540 एकड़ करने की तैयारी है। परियोजना का विस्तार होने से इसे आधुनिक सुविधाओं वाले प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की संभावना बढ़ गई है। 300 एकड़ बढ़ा प्रस्तावित क्षेत्र धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को पहले लगभग 240 एकड़ भूमि पर विकसित करने की योजना बनाई गई थी। अब इसका दायरा…










