Author: ARVIND SINGH

केंद्र की आपत्तियों का विस्तृत जवाब परिवेश पोर्टल पर अपलोड; पुरानी हवाई पट्टी का होगा पुनर्विकास, नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नहीं जमशेदपुर : धालभूमगढ़ में प्रस्तावित एयरपोर्ट को लेकर लंबे समय से चली आ रही पर्यावरणीय और प्रशासनिक अड़चनें अब दूर होती दिख रही हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से उठायी गयी 19 बिंदुओं की आपत्तियों का विस्तृत और संशोधित निराकरण प्रतिवेदन तैयार कर परिवेश पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसके बाद परियोजना को अंतिम स्टेज-1 फॉरेस्ट क्लियरेंस मिलने की उम्मीद बढ़ गयी है। पुरानी हवाई पट्टी का होगा पुनर्विकास वन विभाग ने स्पष्ट…

Read More

तीन वैज्ञानिकों की खोज ने खोला दिमाग की बीमारियों को समझने और भविष्य में इलाज का नया रास्ता, पार्किंसन से मिर्गी और डिप्रेशन तक पर असर नई दिल्ली : मस्तिष्क की जटिल गतिविधियों को समझने की दिशा में बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि के लिए तीन वैज्ञानिकों को 2026 का चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक विकसित करने में अहम भूमिका निभाई, जिसके जरिए प्रकाश की मदद से मस्तिष्क की खास तंत्रिका कोशिकाओं यानी न्यूरॉन्स की गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सकता है। इस खोज ने न्यूरोसाइंस की दुनिया में नई संभावनाएं पैदा की हैं। वैज्ञानिक…

Read More

अररिया :  जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। युवा खिलाड़ी अमन राज और शिवम झा ने बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। दोनों का चयन वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए हुआ है। इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इन खिलाड़ियों को अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। अररिया जिला क्रिकेट संघ के अनुसार, उसके इतिहास में पहली बार जिले के दो खिलाड़ियों का एक साथ इस टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से संघ के पदाधिकारियों और स्थानीय खेलप्रेमियों में उत्साह है। पांच मैचों…

Read More

नई दिल्ली : आधार कार्ड में नाम की गलत स्पेलिंग ठीक करानी हो या शादी के बाद सरनेम बदलवाना हो, अब आवेदन से पहले बदलाव की श्रेणी समझना जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की नई मानक संचालन प्रक्रिया में नाम से जुड़े अलग-अलग संशोधनों के लिए दस्तावेज और प्रक्रिया स्पष्ट की गई है। इसका अर्थ यह है कि मामूली सुधार और पूरा नाम बदलने के आवेदन एक ही तरीके से नहीं निपटाए जाएंगे। समाचार रिपोर्टों के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को जारी संशोधित एसओपी ने पहले की प्रक्रिया का स्थान लिया है। इसमें स्पेलिंग सुधार, डाटा एंट्री की…

Read More

 वैश्विक टैरिफ और व्यापारिक बाधाओं के बीच देश की अपनी सप्लाई चेन मजबूत करना जरूरी, मैन्युफैक्चरिंग में निवेश पर टाटा स्टील एमडी ने दिया जोर जमशेदपुर : भारत में स्टील की खपत आने वाले वर्षों में मजबूत रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है। देश में बढ़ती घरेलू मांग, इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों के विस्तार के बीच स्टील की खपत सालाना 7 से 8 प्रतिशत या उससे अधिक की दर से बढ़ सकती है। यह कहना है टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन का। इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (आईएफक्यूएम) के कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय स्टील उद्योग की…

Read More

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को एक ओर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के कोच से आरपीएफ जवानों ने 10 किलो गांजा बरामद किया, वहीं दूसरी ओर टाटानगर से रवाना हुई तेजस राजधानी एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से बी-7 कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। गांजे की खेप छोड़कर फरार हुआ संदिग्ध ओडिशा की ओर से टाटानगर आने वाली एर्नाकुलम एक्सप्रेस की अचानक जांच के…

Read More

रांची : हजारीबाग स्थित डिटेंशन सेंटर में रह रही एक बांग्लादेशी महिला ने उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इस पूरे प्रकरण को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। 2020 से 2022 के बीच दुष्कर्म का आरोप मामले की सुनवाई के दौरान महिला की ओर से बताया गया कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच डिटेंशन सेंटर में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला के आरोप के बाद तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अदालत के…

Read More

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग के मामले में जांच पूरी होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने 17 छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई की जद में शैक्षणिक सत्र 2024 के 14 और सत्र 2025 के तीन छात्र आए हैं। सोमवार को सभी आरोपित छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया। एनएमसी के दिशा-निर्देशों के तहत प्रत्येक छात्र पर 25-25 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। रैगिंग की शिकायत के बाद 48 घंटे चली जांच नए सत्र के 26 से अधिक छात्रों ने कॉलेज के…

Read More

जमशेदपुर : साकची सब्जी मंडी के पास स्थित गुप्ता लॉज में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद लॉज की गतिविधियों और उससे जुड़े लोगों को लेकर जांच तेज कर दी गई है। गुप्त सूचना पर लॉज में पहुंची पुलिस साकची थाना पुलिस को गुप्ता लॉज में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने 4 अक्टूबर को लॉज में दबिश दी। छापेमारी के दौरान लॉज संचालक मानिक साह और नारायण तंतबाई को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में कई सामान बरामद…

Read More

सरायकेला :  सर्कस देखकर घर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार देर शाम करीब 7:20 बजे मालती चेक पोस्ट के पास बाइक और कार की टक्कर ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। मृतक सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र स्थित जुगिलांग गांव के रहने वाले थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की मौत पुरुलिया सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। बलरामपुर से बाइक पर लौट रहे थे तीनों युवक मिली जानकारी के अनुसार, शिवम गोप, लुकास गोप और सपन गोप…

Read More