Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर : झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) बनवाने या प्राप्त करने के लिए लोगों को अब परिवहन कार्यालयों के चक्कर लगाने और लंबा इंतजार करने से राहत मिलने वाली है। परिवहन विभाग नई ऑनलाइन व्यवस्था शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत वाहन मालिक और चालक अपना DL और RC सीधे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही इन्हें पीवीसी कार्ड पर प्रिंट कराने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। NIC ने किया सफल ट्रायल विभागीय पत्र के मुताबिक, नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) की तकनीकी टीम ने 1 अक्टूबर को रांची DTO और अन्य…

Read More

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह स्थित खरकई नदी घाट पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी घाट पर शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। गुरुवार से लापता था युवक मृतक की पहचान सुमित कुमार मंडल के रूप में हुई है। बताया गया कि सुमित मूल रूप से धनबाद का रहने वाला था और आदित्यपुर-2 स्थित आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 24…

Read More

सरायकेला : महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को चांडिल नौका विहार परिसर में चांडिल डैम विस्थापितों ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए एक दिवसीय उपवास किया। विस्थापित मुक्ति वाहिनी एवं विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उपवास के जरिए वर्षों पुरानी भूमि और पुनर्वास संबंधी समस्याओं के शांतिपूर्ण एवं न्यायपूर्ण समाधान की मांग उठाई गई। गांधी जयंती पर सत्य-अहिंसा का संदेश उपवास के दौरान विस्थापित संगठनों ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, शांति और सद्भाव के जरिए संघर्ष का रास्ता दिखाया था। उसी मार्ग पर चलते हुए विस्थापित परिवार अपनी भूमि…

Read More

मुसाबनी : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड के बोगासुतली टोला में सड़क सुविधा नहीं होने की समस्या एक बार फिर सामने आई। प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को करीब दो किलोमीटर तक पहाड़ी रास्ते पर खटिया उठाकर चलना पड़ा। मुख्य सड़क तक पहुंचने के बाद महिला को ममता वाहन से केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। पहाड़ पर बसे टोले तक नहीं पहुंचता चार पहिया वाहन बोगासुतली टोला पहाड़ी क्षेत्र में बसा है, जहां करीब नौ आदिवासी परिवार…

Read More

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के भनगांव में शुक्रवार को एक हथिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। हथिनी का शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हथिनी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं बताया गया कि हथिनी मृत अवस्था में पाई गई। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।…

Read More

नई दिल्ली : महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को देशभर में श्रद्धांजलि, स्वच्छता और सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने विजय घाट जाकर शास्त्री जी को नमन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित विभिन्न नेताओं ने भी दोनों महान विभूतियों के योगदान को याद किया। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर राजधानी में आयोजित कार्यक्रमों में शांति, सादगी और देशसेवा का संदेश प्रमुख रहा। श्रद्धांजलि के साथ…

Read More

चाईबासा : चाईबासा से सटे बड़ा लागिया शाखा डाकघर में 12 लाख 93 हजार 131 रुपये के गबन के आरोप में चार वर्षों से फरार चल रहे तत्कालीन पोस्ट मास्टर परशुराम नायक को मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपित प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। मामला वर्ष 2022 का है। सिंहभूम मंडल के डाक अधीक्षक के निर्देश पर चाईबासा अनुमंडल के डाक अधीक्षक कुणाल प्रियदर्शी ने बड़ा लागिया शाखा डाकघर में…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील की कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता और कर्मचारियों को होने वाली असुविधा का मुद्दा कंपनी के मासिक कार्यक्रम ‘एमडी ऑनलाइन’ में उठा। सिंटर प्लांट के कर्मचारी सुबोध पांडेय ने सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के समक्ष कैंटीन की व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी या कमेटी के सदस्य कैंटीन का निरीक्षण करते हैं तो भोजन की गुणवत्ता और मात्रा बेहतर रहती है, लेकिन सामान्य दिनों में स्थिति तय मानकों के अनुरूप नहीं रहती। सुबोध पांडेय ने बताया कि स्थायी और ठेका कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कैंटीन की व्यवस्था समाप्त कर दोनों को एक…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील में कार्यरत ठेकाकर्मियों को अब अपने वेतन, भविष्य निधि और ड्यूटी से जुड़ी जानकारी एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिल सकेगी। कंपनी ने गुरुवार को ‘कॉन्ट्रैक्टर वर्कर्स’ एप और पोर्टल लॉन्च किया। इस पहल से ठेकाकर्मियों के लिए अपने काम और भुगतान संबंधी विवरण देखना आसान होगा। साथ ही कंपनी, ठेका एजेंसी और कर्मियों के बीच जानकारी की पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी। नए प्लेटफॉर्म पर पर्सनल नंबर दर्ज करके संबंधित ठेकाकर्मी अपना विवरण देख सकेंगे। इसमें पीएफ, ग्रेच्युटी, ड्यूटी पर आने-जाने का पंच समय, काम के घंटे और मिलने वाले वेतन की जानकारी उपलब्ध होगी। काम…

Read More

जमशेदपुर : शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर गुरुवार दोपहर डीजीपी तदाशा मिश्रा ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध पर अंकुश लगाने और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके कुछ ही घंटे बाद रात में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। सीतारामडेरा के ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रहे आबिद हुसैन उर्फ मो राजा को निशाना बनाकर सफेद स्कूटी से पहुंचे दो युवकों ने पांच राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान आबिद हुसैन की बांह में दो गोलियां लगीं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार…

Read More