Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नाना–तनुश्री विवाद का झारखंड कनेक्शन, जब मधु कोड़ा ने किया था अभिनेत्री का समर्थन
- टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित
- 1962 में ऐसे हुई थी शिबू सोरेन और रूपी सोरेन की शादी, बैलगाड़ी से गांव पहुंचे थे दूल्हे राजा
- जमशेदपुर में XLRI का बड़ा विस्तार, दूसरे कैंपस के साथ MBA–PhD की राह
- मजदूरी के पैसों पर विवाद, फिर हत्या, विशाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
- नम आंखों से मां को विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि; अंतिम दर्शन को नेमरा में उमड़ा जनसैलाब
- चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट
- जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : बाल मजदूरी और कम उम्र में विवाह से लेकर ऑनलाइन ब्लैकमेल तक, बच्चों के सामने मौजूद खतरों से निपटने के लिए साझा प्रयास जरूरी हैं। साकची स्थित होटल कैनेलाइट में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय ‘संवाद’ में बच्चों की सुरक्षा को परिवार, स्कूल, प्रशासन और समाज की संयुक्त जिम्मेदारी बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि संरक्षण की रणनीति बनाते समय बच्चों की आवाज और उनके अनुभवों को भी जगह मिलनी चाहिए। आदर्श सेवा संस्थान और रूरल डेवलपमेंट एसोसिएशन के संयुक्त आयोजन में प्रशासनिक, पुलिस, न्यायिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की…
लोहरदगा : रांची की यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे एक व्यक्ति की जिंदगी सफर शुरू होने से पहले ही समाप्त हो गई। लोहरदगा–रांची रेलखंड के नाजुआ रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह चलती मेमू पैसेंजर में चढ़ने का प्रयास करते समय 45 वर्षीय सन्नी उरांव ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। नाजुआ स्टेशन पर हुआ हादसा मृतक की पहचान लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमरटोली गांव निवासी सन्नी उरांव के रूप…
रांची : दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रांची नगर निगम आवागमन से लेकर सफाई और रोशनी तक की व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुट गया है। प्रमुख पूजा पंडालों तक लोगों की पहुंच आसान बनाने के लिए निःशुल्क नगर बस सेवा चलाने की तैयारी है। इसके साथ ही पंडालों के आसपास खराब रास्तों, खुले नालों और सफाई से जुड़ी समस्याओं को दूर करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। शहर के 176 पूजा पंडालों को ध्यान में रखकर विभिन्न शाखाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भीड़ और पंडालों के आधार पर तय होगा बसों का रास्ता पूजा…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए शहर और झारखंड का नाम रोशन किया है। महज 14 वर्ष की उम्र में अधिराज ने अंडर-17 राष्ट्रीय ओपन शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। जम्मू में 28 सितंबर से छह अक्टूबर तक आयोजित 36वीं नेशनल अंडर-17 ओपन शतरंज चैंपियनशिप में देशभर से चयनित 201 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 11 राउंड में बनाए नौ अंक कड़े मुकाबलों के बीच अधिराज ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 राउंड में कुल नौ अंक हासिल किए और पूरे टूर्नामेंट में…
जमशेदपुर : जमशेदपुर को इंडस्ट्रियल टाउनशिप के रूप में बनाए रखने या यहां नगर निगम के गठन की मांग से जुड़े बहुचर्चित मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। समय की कमी के कारण अदालत मामले पर सुनवाई नहीं कर पायी। अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए नई तारीख तय की जायेगी। सुप्रीम कोर्ट में मामला सूचीबद्ध होने के कारण जमशेदपुर के नगर निकाय के स्वरूप को लेकर एक बार फिर लोगों की नजरें अदालत पर टिक गयी हैं। 28 दिसंबर 2023 की अधिसूचना को चुनौती यह मामला सामाजिक कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा की ओर…
डीसी कार्यालय में हुई बैठक में बनी सहमति, एक सप्ताह में तैयार होगी नई एसओपी; टाटा स्टील यूआईएल और जेएनएसी के अधिकारियों ने रखा पक्ष जमशेदपुर : टाटा कमांड एरिया में रहने वाले लोगों के लिए पानी और बिजली कनेक्शन को लेकर बड़ी राहत मिलने वाली है। अब कनेक्शन लेने के लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की अनिवार्यता खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इस संबंध में डीसी कार्यालय में हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में टाटा स्टील यूआईएल, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अधिकारी और विधिक टीम मौजूद रही। चर्चा के दौरान सामने आया…
जमशेदपुर : बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटना के आरोपियों और पुलिस के बीच मंगलवार देर रात मेरीन ड्राइव के जंगल में मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद करने के लिए पहुंची टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायलों की पहचान मोहन यादव और अजीत मंडल के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हथियार बरामद करने पहुंची थी पुलिस टीम पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को देर शाम गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान…
जमशेदपुर : दुर्गापूजा को लेकर शहर में मिठाई और खाद्य सामग्री की मांग बढ़ने के साथ ही खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। रेस्टोरेंट से मिठाई दुकानों तक पहुंचेगी टीम खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान, होटल, खाद्य सामग्री विक्रेता और अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगी। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, निर्माण और…
जमशेदपुर : कर्मचारियों का वेतन, श्रमिकों की मजदूरी और लंबित भुगतान मंगलवार को झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रम संबंधी समिति की बैठक के प्रमुख विषय रहे। जमशेदपुर परिसदन सभागार में जिला के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा में समिति ने श्रमिक हित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने और सरकारी उपक्रमों के कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभापति निरल पूर्ति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के सदस्य अमित कुमार यादव और जगत माझी भी शामिल हुए। अधिकारियों से उपक्रमों की कार्यप्रगति, आर्थिक स्थिति और विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई।…
जमशेदपुर : हलूदवनी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से अलग कानून और अधिकारों की जानकारी मिली। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में बच्चों को सुरक्षा, सामाजिक कुरीतियों और कानूनी सहायता से जुड़े विषयों से अवगत कराया गया। जरूरत पड़ने पर मदद कहां और कैसे मिल सकती है, इसकी जानकारी भी साझा की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश और डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। जागरूकता मोबाइल वैन हलूदवनी पहुंची और विद्यालय के…










